फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बूथ मजबूत तो लोस चुनाव में जीत निश्चित

बूथ मजबूत तो लोस चुनाव में जीत निश्चित

Wed, 27 Feb 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बूथ मजबूत तो लोस चुनाव में जीत निश्चित
उरई/कालपी। सपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन मंगलवार को विधानसभा वार हुआ। उरई विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय सम्मेलन एक रिसोर्ट में हुआ। इसमें गठबंधन को मजबूत कर साझा प्रत्याशी को जिताने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में जीत निश्चित है। इस दौरान महेंद्र कठेरिया, सज्जन भाई, दीपराज गुर्जर, सुरेंद्र बजरिया, सुरेंद्र मौखरी, तेजप्रताप, सलमान सिद्दीकी, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मिर्जा साबिर बेग ने किया।
विज्ञापन


उधर कालपी विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय सम्मेलन एक गेस्ट हाउस में हुआ। जिसमें बसपा के नेताओं ने हिस्सा लेकर गठबंधन को मजबूत करने तथा लोकसभा चुनाव जीतने के लिए साझा रणनीति तैयार की। सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। सरकार हर मोर्चे में विफल हो चुकी है।
विज्ञापन


आगरा से पधारे सपा प्रभारी रमेश पाल ने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा-बसपा गठबंधन किया है तथा इसके अच्छे परिणाम आएंगे। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि एवं बसपा के मंडल प्रभारी जगजीवन अहिरवार ने कहा कि गठबंधन के ताकत को देखकर भाजपा बौखला गई है। संचालन शत्रुघ्न सिंह चौहान ने किया। इस दौरान हाजी सोहराब खान, पूर्व विधायक डॉ अरुण मेहरोत्रा, सुरेंद्र बजरिया, इरशाद खान, हरप्रसाद पाल, कमर अहमद, हिम्मत सिंह, शिवबालक यादव, सत्यपाल यादव, वीरेंद्र चौधरी, अजहर, सैफ रजा, मोहम्मद अहमद सिद्दीकी, सैफ अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ मजबूत करने पर दिया जोर
माधौगढ़। सपा व बसपा की विधानसभा क्षेत्र की बूथ स्तरीय बैठक एक गेस्ट हाउस के सभागार में हुई। इसमें गठबंधन प्रत्याशी को चुनाव में जिताने को लेकर चर्चा की गई। पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा ने कहा कि जब तक नींव मजबूत नहीं होगी, तब तक इमारत मजबूत नहीं हो सकती। इसलिए बूथ स्तर को मजबूत करना है, तभी हम लोग अन्य पार्टियों से आगे होंगे। इस दौरान अमर सिंह, दीपू सेंगर, मुन्नीलाल, गजेंद्र सेंगर, रामनरेश, विजय सिंह, छोटे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed