{"_id":"5c32414ebdec2278e121003f","slug":"71546797390-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी से लाल सोने के कारोबारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी से लाल सोने के कारोबारियों में हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। खनन कारोबारियों के घरों पर हुई सीबीआई की छापेमारी से लाल सोने के कारोबारियों में हड़कंप मचा है। सूत्रों की मानें तो छापेमारी की सूचना पाते ही अन्य कई खनन कारोबारियों ने अपने घरों से कागजात व अन्य चीजों को हटा दिया था। स्थिति यह रही कि शनिवार को कई खनन कारोबारियों के घरों पर ताले नजर आए।
बता दें कि लाल सोने का कारोबार कुबेर के खजाने जैसा माना जाता है, स्थिति यह है कि इस कारोबार ने जहां जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाई है वहीं इस व्यापार से जुड़े लोगों को रातोंरात करोड़पति भी बनाया है। शहर में कई चेहरे ऐसे हैं जिन्हें कभी शहर की सड़कों में धूल फांकते देखा गया और खनन कारोबार से जुड़ते ही उनके यहां चंद दिनों में ही लग्जरी गाड़ियों की लाइनें लग गईं।
जिले में कई लोगों को खनन के कारोबार ने फर्श से अर्श तक पहुंचाया है। यही वजह है कि पिछले दस सालो में खनन के कारोबार को खूब शोहरत मिली है। लाल सोने की चमक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजनेता, रसूखदार व माफियाओं के लिए यह कारोबार उनकी पहली पसंद है।
विज्ञापन
हर सक्षम व्यक्ति इस कारोबार से जुड़ना चाहता है, लेकिन शनिवार को हुई सीबीआई की छापेमारी ने इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों के कान खड़े कर दिए है। जैसे ही छापे की सूचना मिली तो कई कारोबारियों के यहां हड़कंप मच गया और उन्होंने अपने घर में रखी खनन कारोबार से जुड़ी कई पत्रावलियों को घर से तुरंत हटाया। इसके साथ ही कुछ कारोबारियों के यहां रविवार को दिनभर ताला लटका नजर आया।