फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   68% immunization at six centers

छह केंद्रों पर 68 फीसदी हुआ टीकाकरण

Thu, 04 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
68% immunization at six centers
उरई। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण गुरुवार को जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इसके लिए नौ बूथों पर 786 हेल्थ वर्कर के सापेक्ष 534 का टीकाकरण किया गया। कुल 68 फीसदी टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि टीकाकरण सभी जगह शांतिपूर्वक हुआ। लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएचसी माधौगढ़ में 234 के सापेक्ष 145, पिंडारी पीएचसी में 32 के सापेक्ष 25, सीएचसी कदौरा में 160 के सापेक्ष 93, पीएचसी कुठौंद में 77 के सापेक्ष 60, कदौरा सीएचसी में 180 के सापेक्ष 93, पीएचसी डकोर में 160 के सापेक्ष 119, जालौन ग्रामीण पीएचसी में 100 के सापेक्ष 92 हेल्थ वर्कर का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी टीकाकरण होगा। इसमें पांच केंद्रों पर छह बूथ बनाकर 564 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी माधौगढ़ के अनुसार, कोरोना वायरस पर रोकथाम को लेकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत सीएचसी माधौगढ़ में गुरुवार को डॉ. रामेंद्र पचौरी, संदीप दिवाकर के साथ स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा वर्कर को टीके लगाए गए। 97 लोगों की सूची में 70 ने ही वैक्सीन लगवाई। चिकित्सा प्रभारी डा. विनोद राजपूत की देखरेख में चिह्नित लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। 17 स्वास्थ्य कर्मचारियों, 23 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 30 आशाओं को वैक्सीन की डोज दी गई। इस दौरान डॉ शैली गुप्ता, पुरूषोत्तम द्विवेदी, सीमा, आशा देवी, कौशिल्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी मुहम्मदाबाद के अनुसार, पीएचसी डकोर पर एसीएमओ डॉ सत्यप्रकाश एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ इदरीश मोहम्मद की उपस्थिति में कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। 160 लाभार्थियों के सापेक्ष 125 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान डॉ कौशल किशोर, डॅा जयवंती आर्य, बीपीएम अर्चना, भावना वर्मा, संपत देवी, राजेश बाजपेई, जयनारायण सेन, पुष्पा देवी, चंद्ररेखा आदि ने टीकाकरण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed