फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   67 pairs of births bound

जन्म-जन्म के बंधन में बंधे 67 जोडे़

Tue, 31 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 31 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
67 pairs of births bound
शहर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बैठे वर, वधु। - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक विवाह सम्मेलनों में मंगलवार को 67 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। रघुवीर धाम में आयोजित सर्वधर्म, सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह में 25 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें 21 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए, तो वहीं चार मुस्लिम जोड़ों ने कबूल है कहकर अपना हमसफर चुना। जमुना पैलेस में आयोजित पाल समाज के सामूहिक विवाह
विज्ञापन


में 42 जोड़ों का विवाह हुआ। रघुवीर धाम में आयोजित कार्यक्रम में सुबह दस बजे सबसे पहले शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसके बाद 21 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, तो वहीं चार जोड़ों ने कबूल है कहकर अपना हमसफर चुना। यहां पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह टिकैत, आरपी निरंजन, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी,
विज्ञापन


बलराम लंबरदार आदि मौजूद रहे। वहीं जमुना पैलेस में भी पाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां पर 42 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकी पाल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सराहनीय पहल हैं। इससे समाज की कुरीतियों पर अंकुश लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक कमेटी के सुखदेव पाल ने कहा कि यह समाजहित में की गई सराहनीय पहल हैं। इसमें समाज के हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व सांसद एसपी बघेल,पाल महासभा के जिलाध्यक्ष पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed