{"_id":"5cc351aabdec220781487523","slug":"61556304298-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का होगा लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का होगा लाइव प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार निर्वाचन आयोग ने नई पहल करते हुए हाईटेक तकनीकी का इस्तेमाल किया है। निर्वाचन आयोग ने जिले के सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों में मतदान के दिन का लाइव प्रसारण दिखाने के निर्देश दिए है। जिससे कि मुख्यालय व लखनऊ में बैठे अधिकारी इन बूथों में नजर रख सकें। निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन ने इन बूथों में लाइव प्रसारण दिखाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बता दें कि जिले में 29 अप्रैल दिन सोमवार को मतदान है। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले व जिले के आसपास के जिलों के अधिकारियों ने कई बार बैठक कर चुनावी तैयारी की है, लेकिन फिर भी जिले के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त है और निर्देश दिए हैं कि इन सभी बूथों मेें विशेष निगरानी रखी जाए। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल मतदान स्थल 1030 व मतदान केंद्र 1509 बनाए गए हैं।
इनमें प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 167 मतदान केंद्र संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में आते है। निर्देश के अनुसार इन बूथों पर जहां प्रशासन की विशेष नजर रहेगी वहीं दूसरी और इन बूथों में मतदान के दिन का लाइव प्रसारण दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश मिलते ही इन सभी बूथों के लाइव प्रसारण की तैयारी प्रशासन ने पूर्ण कर ली है। इन बूथों की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार को दी गई है। उन्होंने सभी नोडल अफसरों को निर्देश दिए है कि उनके क्षेत्र में पड़ने वाले सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर लाइन प्रसारण के सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए जाएं। जिससे मतदान के दिन चुनाव का लाइन प्रसारण लखनऊ व मुख्यालय पर दिखाया जा सके। जिससे अधिकारी इन सभी बूथों पर नजर रख सकेंगे।