फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सालों तक सियासत रही चौधरी परिवार की विरासत

सालों तक सियासत रही चौधरी परिवार की विरासत

Fri, 15 Mar 2019 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सालों तक सियासत रही चौधरी परिवार की विरासत
उरई। बात लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार लोकसभा चुनाव और सांसदी की हो और जनपद के चौधरी परिवार का नाम न लिया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। भले ही आज इस चौधरी परिवार में कोई सांसद-विधायक न हो लेकिन आजादी के जश्न के बाद से ही 37 वर्षों तक सांसदी इसी चौधरी परिवार की धरोहर कही जाती थी। फिर वह चाहे जनपद के पहले सांसद ही क्यों न हो, सभी इसी परिवार से रहे हैं। सांसद बनने से शुरू हुआ यह सफर 2017 तक पालिकाध्यक्ष बनने तक कायम भी रहा। कुल मिलाकर यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि आजादी के बाद से ही सियासत चौधरी परिवार की विरासत रही है। यही कारण है कि पंडित नेहरू से लेकर इंदिरा और राहुल गांधी तक सभी की चौधरी परिवार से करीबी भी रही है।
विज्ञापन


1975 से करीब 20 साल तक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रहे रामप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार सन् 1952 में हुए लोकसभा चुनाव में परिवार के पहले सदस्य यानी लोटनराम कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में उतरे थे। उस वक्त का चुनाव दल पर नहीं सिर्फ चाल, चेहरे और चरित्र पर लड़ा जाता था और यह तीनों खूबियां लोटनराम में मौजूद थी, लिहाजा जनपद का प्रथम सांसद बनने में उनके आड़े कोई बाधा नहीं आई और वे शानदार मतों से चुनाव भी जीते। यहीं से परिवार की राजनीतिक विरासत बननी शुरू हुई।
विज्ञापन


लोटनराम के बाद सन् 57 में उनके छोटे भाई लच्छीराम ने कांग्रेस से ही चुनावी मैदान संभाला और जीत दर्ज की। सांसदी की यह मशाल यहीं नहीं थमी फिर आगे बढ़ते हुए लोटनराम के बेटे रामसेवक चौधरी के हाथ में पहुंची तो उन्होंने ने भी 62 से जो जीत का सिलसिला शुरू किया, वह जाकर सन् 77 में खत्म हुआ, रामसेवक इस दौरान न सिर्फ तीन बार सांसद रहे बल्कि सरकार में केंद्रीय मंत्री भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन् 77 में कांग्रेस का विजयी रथ रुका और भारतीय लोकदल के रामचरन सांसद चुने गए लेकिन परिवार की विरासत यहीं समाप्त नहीं हुई और एक बार फिर सन 84 में परिवार के पूर्व सांसद लच्छीराम ही कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरे और भारी मतों से चुनाव में जीत भी दर्ज की। यह बात और है कि 89 के बाद से परिवार के पास सांसदी नहीं आई लेकिन राजनीति का जोश और जुनून खत्म नहीं हुआ। परिवार के दो सदस्य विजय चौधरी और श्याम सुंदर चौधरी पुत्र पूर्व सांसद लच्छीराम आज भी राजनीति में सक्रिय हैं। श्याम सुंदर चाचा और विजय उनके भतीजे हैं।

अंग्रेजों के जमाने के सांसद थे लोटनराम
आजाद भारत में भले ही पहला लोकसभा चुनाव सन 1952 में हुआ हो किंतु चौधरी परिवार के लोटनराम तो 1935 में ही सांसद बन चुके थे, उन्हें आजादी से पहले अंग्रेजों ने ही ट्रायल एसेंबली का सदस्य बना दिया था। यहीं कारण था कि जब आजाद भारत में चुनाव हुए तो जनपद से बतौर प्रत्याशी उनका नाम सबसे ऊपर था।

हैट्रिक बनाने वाले अकेले रामसेवक
यूं तो अब तक हुए 16 लोकसभा चुनाव में भाजपा के सांसद भानु प्रताप चार मर्तबा जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन हैट्रिक सिर्फ चौधरी परिवार के रामसेवक के नाम ही है। रामसेवक ने सन 62, 67 और 71 के तीन लगातार चुनाव जीतकर हैट्रिक का ऐसा रेकार्ड बनाया, जिसे अभी तक कोई भी नहीं तोड़ सका है।

पालिकाध्यक्षी के बाद थमी राजनैतिक विरासत
यूं तो सन 89 के बाद परिवार के सदस्य विजय चौधरी दो तीन बार लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन 2013 में विजय चौधरी की माताजी गिरजा चौधरी पालिकाध्यक्ष बनी और 2017 तक कुर्सी पर काबिज भी रही। इस बीच में बसपा के दिग्गज नेता रहे विजय चौधरी ने राहुल के करीबी होने का लाभ लेते हुए 2014 में कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़ा और हार गए। सन 2017 में चौधरी वापस बसपा से विधानसभा चुनाव लड़े और यहां भी हार का सामना करना पड़ा।


वर्तमान में चाचा-भतीजा, दोनों अलग-अलग दलों से
वर्तमान में पूरा चौधरी परिवार उरई के शहीद भगत सिंह चौराहे के निकट स्थित मकान में रहता है, यह बात जरूर है कि आज मकान की छत पर एक साथ एक नहीं बल्कि दो-दो दलों के झंडे फहरा रहे हैं। विजय चौधरी बसपा के सक्रिय नेता है और पूर्व सांसद लच्छीराम के बेटे चौधरी श्याम सुंदर काफी समय से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है। लिहाजा दो दलों के झंडे यूं कहे कि चौधरी परिवार की पहचान बने हैं तो गलत न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed