फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   55 year old water tank collapsed, accident averted

Jalaun News: 55 साल पुरानी पानी टंकी धराशायी, हादसा बचा

Sat, 17 Aug 2024 04:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 17 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
55 year old water tank collapsed, accident averted
आटा। पिछले दस साल से बंद जलसंस्थान की वर्षों पुरानी पानी की टंकी भरभराकर धराशायी हो गई। गनीमत रही, टंकी जब धराशायी हुई जब कोई उसके आसपास नहीं था। अगर दिन में टंकी गिरती तो बड़ा हादसा हो जाता। टंकी का मलबा कई फीट दूर जाकर गिरा, सुबह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के तीन बजे आटा कस्बा में स्थित जलसंस्थान परिसर में खड़ी पानी की टंकी अचानक भरभराकर धराशायी हो गई। जैसे ही टंकी गिरी तो धमाके की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोगों में खलबली मच गई। सुबह से ही लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। इसके बाद जलसंस्थान के जिम्मेदारों को जानकारी दी गई। कस्बे में स्थित पानी की टंकी दस साल से सफेद हाथी की तरह खड़ी थी।
विज्ञापन

टंकी का निर्माण जलनिगम विभाग द्वारा 55 वर्ष पहले कराया गया था। निर्माण के बाद इस टंकी को जल संस्थान के हैंडओवर कर दिया गया था। जिसकी देखरेख जल संस्थान कर रहा था। टंकी से चार दशक तक कस्बे में पानी की सप्लाई भी की गई। इसके बाद जल संस्थान के अधिकारियों ने टंकी पर ध्यान नहीं दिया तो धीरे-धीरे टंकी पूरी तरह जीर्णशीर्ण हो गई। टंकी की जगह सीधे नलकूप से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई।। जिससे करीब 18 हजार आबादी को सप्लाई दी जाती है। दस साल से पानी की सप्लाई बंद पड़ी थी। कई बार ग्रामीणों ने टंकी की मरम्मत कर शुरू कराने के लिए शिकायत भी की गई। लेकिन सुनवाई हुई। नतीजा यह निकला कि टंकी बारिश के चलते धराशायी हो गई ग्रामीणों का कहना है कि अगर टंकी दिन में गिरती हो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
टंकी गिरने की जानकारी आई है। जेई को मौके पर भेजा है। कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी की जा रही है। टंकी कब की बनी हुई थी। किस कारण से गिरी, इसकी जांच की जाएगी। -सोमप्रकाश, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed