फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   50 thousand cash stole fire in store

50 हजार की नगदी चुरा दुकान में लगाई आग

Sun, 24 Jan 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
50 thousand cash stole fire in store
एट में कपड़े की दुकान जली देखते ग्रामीण व पुलिस - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। कस्बा स्थित कपड़े की दुकान में चोरों ने ताले तोड़कर गुल्लक में रखे पचास हजार रुपये चोरी कर आग लगा दी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में लगभग 25 लाख से ज्यादा का नुकसान बताया जाता है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

एट कस्बा निवासीे केशव गुप्ता कस्बे में ही लक्ष्मी क्लाथ स्टोर के नाम से कपड़े की दुकान किए हुए हैं। बीती शनिवार की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर गुल्लक में 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने दुकान में आग लगा दी। जब कस्बा के लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलते देखी तो कस्बा में अफरीतफरी मच गई। इसकी सूचना लोगों के दुकान मालिक को व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

इसपर सुबह दुकान मालिक ने रंजिशन दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। वहीं पुलिस फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी विनय कुमार दिवाकर का कहना है। तहरीर मिल गई। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी। आग की घटना से दुकान मालिक करीब 25 लाख का नुकसान बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed