फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   50 gav ki light gul

फाल्ट से दर्जनों गांवों की बिजली गुल

Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
50 gav ki light gul
सिरसा कलार। केबल फाल्ट होने से न्यामतपुर फीडर के जुड़े आधा सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विभाग के अधिकारियों ने सरसेला गांव के पास केबल फाल्ट होने की बात कही है। कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम हाईटेशन लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे 33 हजार केवी सब स्टेशन सिरसा कलार और न्यामतपुर फीडर के जहटौली, जखा, भिटारी, मलथुआ, दमरास, पिथूपुर, अभ्यदेपुर, खड़गोई, जरारा समेत करीब आधा सैकड़ा गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सिरसाकलार कस्बे के बृजेंद्र सिंह ने बताया कि केबल में फाल्ट के चलते आपूर्ति पिछले करीब 15-20 घंटों से बाधित है।
विज्ञापन

वहीं जटहौली गांव के रामजी का कहना है कि बिजली न होने से घरों में पानी की मोटर भी नहीं चल पा रही है। शाम होते ही पूरे गांव में अंधेरा छा जाता है। परीक्षाएं होने वाली है, इस कारण बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। गांव के ही कमल सिंह, राजेश आदि का कहना है कि पूरे दिन हैंडपंपों पर बर्तनों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरसेला गांव के पास केबल फाल्ट हुआ है, जिसे ठीक कराने के लिए विभाग की टीम काम कर रही है। जल्द फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सामान्य की जाएगी।
आलोक कुमार खरे (अवर अभियंता )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed