{"_id":"6a5d1f31096a79a5b5008929","slug":"467-liters-of-illicit-liquor-seized-in-37-cases-destroyed-orai-news-c-224-1-ori1005-147023-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 37 मुकदमों में बरामद 467 लीटर कच्ची शराब नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 37 मुकदमों में बरामद 467 लीटर कच्ची शराब नष्ट
विज्ञापन
कोंच। आबकारी अधिनियम के तहत वर्ष 2024 में दर्ज 37 मामलों में बरामद 467 लीटर अवैध कच्ची शराब का रविवार को न्यायालय के आदेश पर नष्टीकरण कराया गया। कार्रवाई पहाड़गांव-कैलिया बाईपास रोड पर क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद की निगरानी एवं प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 के दौरान आबकारी अधिनियम के विभिन्न मामलों में बरामद 467 लीटर कच्ची शराब न्यायालय के आदेश के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट की गई। पूरी कार्रवाई अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी ढंग से कराई गई।
सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमों में बरामद अवैध कच्ची शराब का नियमानुसार नष्टीकरण कराया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। (संवाद)