{"_id":"57239ecd4f1c1b522ba92a29","slug":"464-million-go-ahead-for-the-district-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"464 करोड़ की जिला योजना को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
464 करोड़ की जिला योजना को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में जिला योजना की बैठक को संबोधित करते जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के प्रभारी व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृह्म शंकर त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिला योजना बोर्ड के साथ विकास भवन में बैठक की। सदन की सहमति से उन्होंने 464 करोड़ 48 लाख रुपये की जिला योजना में परिव्यय को हरी झंडी दे दी। बजट के बाद इस सत्र में विकास का पहिया तेजी के साथ घूमेगा। सबसे अधिक खर्च पुल व सड़काें पर होगा। रोजगार कार्यक्रम के लिए 68 लाख से अधिक की कार्य योजना है।
जिला योजना के अनुमोदन के बाद प्रभारी मंत्री बृह्म शंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वायदे पर खरी उतरी है। हर क्षेत्र में विकास परक योजनाएं संचालित की गईं। जिले की सड़कों को जल्द ठीक कराया जाएगा। विकास को रफ्तार देने के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहेगी। दैवी आपदा में सरकार किसानों और पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड सपा सरकार की प्राथमिकता में है।
यहां सड़कों का जाल बिछ रहा है। गरीब परिवारों को राशन मुहैया कराने का काम किया गया। सोलर प्लांटों पर काम किया जा रहा है। बैठक में विभागवार प्रस्तावित परिव्यय प्रस्तुत किया गया। यह सदन की आम सहमति से अनुमोदित हो गया। 464 करोड़ 48 लाख रुपये की जिला योजना में पुल व सड़क के लिए 11120.92 लाख रुपये प्रस्तावित हैं। रोजगार कार्यक्रम के लिए 6898.03 लाख की कार्य योजना दी गई। इससे मनरेगा के तहत 74296 परिवारों को रोजगार मिलेगा। गहरी बोरिंग, मध्यम बोरिंग के लिए अनुमोदन तथा चेकडैम निर्माण के लिए लघु सिंचाई विभाग ने 1309.91 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 260 लाख रुपये की मांग की गई। ग्
विज्ञापन
रामीण स्वच्छता अभियान पर 3000.00 लाख रुपये परिव्यय प्रस्तावित है। समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं के अलावा पारिवारिक लाभ समेत अन्य कार्यों के लिए 7323.52 लाख रुपये की कार्य योजना प्रस्तुत की गई।
यहां जिलाधिकारी संदीप कौर, एसपी बबलू कुमार, सीडीओ एसपी सिंह, डीडीओ आरएस गौतम, पीडी चित्रसेन सिंह समेत विधायक दयाशंकर वर्मा, संतराम कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, जिला पंचायत संचालन समिति के दीपराज गुर्जर, धीरेंद्र यादव, सुरेंद्र मौखरी, अमित रावत, रामकुमार गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह समेत जिला योजना के सदस्य व सपा नेता मौजूद रहे।