{"_id":"60709cf18ebc3e8ceb0ee58d","slug":"4259-vaccinated-with-dm-orai-news-knp6225640107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम समेत 4259 ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम समेत 4259 ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
टीका लगवाती डीएम प्रियंका निरंजन
- फोटो : ORAI
उरई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अब टीकाकरण पर भी जोर दे रहा है। शुक्रवार को जिले में 74 स्वास्थ्य केंद्रों में बने बूथों पर 4259 लोगों का टीकाकरण किया गया। नेत्र अस्पताल में डीएम प्रियंका निरंजन ने वैक्सीन लगवाई और लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में 74 सरकारी और दो निजी अस्पतालों में 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। शासन ने फोकस टीकाकरण का निर्णय लिया है। इसके तहत गुरुवार व शुक्रवार मीडिया कर्मियों और विभिन्न प्रतिष्ठानों के दुकानदारों का टीकाकरण किया गया। 10 अप्रैल को बैंक और इंश्योरेंस सेक्टर, 12 व 13 व 14 अप्रैल को स्कूल कालेज के शिक्षक का टीकाकरण होगा। 15 व 16 अप्रैल को बस, ऑटो रिक्शा चालक, रेहड़ी व पटरी दुकानदारों व 17 व 18 को सरकारी कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल बना दिया गया है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अपने नजदीकी बूथ पर जाकर टीकाकरण कराए और कोरोना प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए।
तमंचे के साथ पकड़ा गया कोरोना संक्रमित
जालौन। कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गुरुवार की रात तमंचे के साथ पकड़ा था। पुलिस ने रातभर उसे थाने में बैठाया और उससे पूछताछ की। सुबह उसे न्यायालय में पेश करने के पूर्व जब सीएचसी में उसकी कोरोना जांच कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद कोतवाली में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बताते हैं कि कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना के बाद तत्काल कोतवाली परिसर को सैनिटाइज कराया गया। साथ ही कोतवाली में मास्क लगाकर ही फरियादियों को अंदर आने की अनुमति दी गई। हालांकि अभी स्टॉफ की कोरोना जांच नहीं हुई है। कोतवाल उदयभान गौतम ने कहा कि आरोपी के संपर्क में आए पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच कराई जाएगी। साथ ही कोतवाली परिसर में सैनेटाइजेशन कराया गया है।