फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सीमाएं होंगी सील, बूथ में भी न जा पाएंगे एजेंट

सीमाएं होंगी सील, बूथ में भी न जा पाएंगे एजेंट

Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सीमाएं होंगी सील, बूथ में भी न जा पाएंगे एजेंट
उरई। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा सीट पर मतदान होना है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस व जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चेतावनी दी कि एजेंट बूथ के अंदर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बताया कि जनपद में 1509 बूथों पर 19 लाख से अधिक मतदाता वोट करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,46,199 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 8,82,855 है। इसके अलावा शहर के तीन पोलिंग बूथों को पिंक बूथ भी बनाया गया है। जहां महिला कर्मचारी व महिला पुलिसकर्मी ही मौजूद रहेंगी। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं के लिए दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसमें विकलांग कल्याण अधिकारी उन्हें सुविधाएं मुहैया कराएंगे और अलग से वोट डलवाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गई हैं। जिले की सीमाओं पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए है। खास कर मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली सीमा में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सीमा को जोड़ने वाले गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। शनिवार शाम से ही प्रचार प्रसार पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रत्याशी आदर्श अचार संहिता का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ सभी दल के प्रत्याशी अपने-अपने खर्च रजिस्टर का सत्यापन जरूर करा लें, जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार खत्म हो गया है, इसलिए जिन दलों के समर्थक जो गैर जनपद से आए हैं वह लोग अब अपने-अपने जनपद वापस चले जाएं। इसके अलावा अंतरराज्यीय और जनपदीय बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी दल ध्यान दें कि चुनाव में किसी तरह के पैसे, शराब व अन्य चीजों का प्रलोभन न दें।

लोकसभा चुनाव में इस बार 1509 बूथों में से 400 बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया है। जिलाधिकारी ने एक नोडल अफसर को दस बूथों की जिम्मेदारी दी है। जो इन आदर्श बूथों में मतदाताओं को विशेष सहूलियत देंगे। इन आदर्श बूथों में छाया के साथ साथ वोट करने आने वाले मतदाताओं को पानी व फूल देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।


जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनपद में 80 हजार नए मतदाताओं के पंजीयन किए गए है। इसके साथ ही 30 वर्ष की आयु के मतदाता को आंकड़े के हिसाब से युवा मतदाता मना जाता है, जिनकी तादाद 6 लाख के करीब है उन्होंने सभी युवा मतदाता से अपील की है कि वह वोट डालने अवश्य जाएं जिससे देश में एक मजबूत सरकार का गठन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed