फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ओटीएस योजना में अंतिम दिन 23 सौ रजिस्ट्रेशन

ओटीएस योजना में अंतिम दिन 23 सौ रजिस्ट्रेशन

Tue, 26 Mar 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
ओटीएस योजना में अंतिम दिन 23 सौ रजिस्ट्रेशन
उरई/कोंच। ओटीएस योजना के तहत सोमवार को अंतिम दिन मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में विशेष पंजीयन कैंप लगाए गए। इन कैंपों में दिन भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में अंतिम दिन सभी तहसीलों में कुल 23 सौ रजिस्ट्रेशन किए गए। वहीं अधिकारियों के निर्देशानुसार देर रात तक रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा। ताकि लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। अधीक्षण अभियंता किशन कुमार का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन करा लिया है। वह 31 तक अपने बिल जमा करा दे।
विज्ञापन


कोंच प्रतिनिधि के अनुसार, सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बिलों में राहत देने के लिए ओटीएस जैसा बड़ा कदम उठाया था जिसके तहत अधिभार में सौ फीसदी छूट का प्रावधान किया गया था। योजना के तहत पंजीयन कराने की सोमवार को अंतिम दिन था, जिसके चलते चंदकुआ पावर हाउस पर पंजीयन कराने वालों की भारी भीड़ देखी गई। एसडीओ नरेन्द्र प्रकाश ने बताया है कि रात 12 बजे तक काउंटर खुले रहेंगे और इस अवधि में रजिस्ट्रेशन करा लेने वाले उपभोक्ताओं को ही योजना का लाभ मिल सकेगा। यूपी सरकार द्वारा चलाई गई एक मुश्त समाधान योजना के तहत प्रावधान किया गया था कि बिजली के बिलों में जो भी अधिभार है उसमें सौ प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए पंजीयन के समय एक तिहाई भुगतान करना होगा और शेष धनराशि को किश्तों में 31 मार्च तक हर हाल में अदा करना होगा। सोमवार को पंजीयन की अंतिम तिथि होने के कारण पावर हाउस पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। योजना के तहत हजारों उपभोक्ताओं ने अपने पंजीयन कराए।
विज्ञापन


अंतिम दिन हुई बीस लाख की वसूली
जालौन। बिजली के बिल में 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी योजना के अंतर्गत अंतिम दिन विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र के लगभग डेढ़ सैकड़ा उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। ओटीएस योजना के अंतर्गत अंतिम दिन लगभग 20 लाख रुपये की वसूली भी की गई। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल के सरचार्ज में 100 प्रतिशत माफी के लिए चलाई जा रही योजना का सोमवार को अंतिम दिन था। विद्युत उपखंड अधिकारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र के क्षेत्र में आने वाले सिरसा कलार, कुठौंद, बाबई व खकसीस के उपभोक्ताओं में योजना के अंतिम दिन लगभग डेढ़ सैंकड़ा लोगों ने पंजीकरण कराया। ओटीएस के अंतर्गत उपभोक्ताओं से लगभग 20 लाख रुपए की वसूली भी की गई। एसडीओ ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिन लोगों का पंजीकरण हुआ है। वह एकमुश्त अथवा किश्तों में बकाया धनराशि जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 तक करें भुगतान वरना नहीं मिलेगी छूट
कोंच। एसडीओ विद्युत नरेंद्र प्रकाश ने बताया है कि ओटीएस का लाभ तभी मिलेगा जब उपभोक्ता निर्धारित 31 मार्च तक अपनी सभी किश्तें जमा करा देगा। जो उपभोक्ता अपना पूरा भुगतान 31 तक जमा नहीं करा सकेंगे उन्हें छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उनसे दो हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed