{"_id":"5c74359cbdec227367367c2c","slug":"41551119772-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ जोड़ों ने लिए सात फेरे, नौ ने कबूला निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ जोड़ों ने लिए सात फेरे, नौ ने कबूला निकाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहीद वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति के आठवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 17 जोड़ों की शादियां हुई। इसमें आठ जोड़ों ने सात फेरे लिए तो नौ जोड़ों ने निकाह कबूल किया। अतिथियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
समिति के तत्वावधान में रजिस्ट्री आफिस के पीछे स्थित सुपर मार्केट में सर्वसमाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि समिति जिस तरह सर्वसमाज के शादियां बिना भेदभाव करा रही है, यह सराहनीय है। समाज के बड़े लोगों को भी इसमें सहयोगी बनना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष हमीद शाह कादरी, मौलाना इकबाल कादरी, जुल्फिकार उर्फ सज्जन भाई, दरयाब सिंह यादव, वीरसिंह राठौर, मोहम्मद तारिक, प्रबल प्रताप सिंह आदि ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान विकास संग चांदनी, प्रेमबाबू संग लक्ष्मी, दीपक संग संध्या, प्रमोद संग महिमा, गजेंद्र संग रंजना, सुनील संग सीमा, सुनील संग रोशनी, बालमुंकुंद संग बीना ने विधि विधान से अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। वहीं आजाद खां संग मुबीना, सिद्दीक राइन संग रेशमा, मुहम्मद अली संग रुबजा, दिलशाद संग रोशनी, अजीज संग रजनी, लालू शाह संग शब्बो, इसरार संग सरोज, राजू खां संग मुस्कान, रानू संग मेहरुन निशा ने मुस्लिम रीति रिवाज से एक दूसरे के साथ जीवन भर रहना कबूल किया।