{"_id":"5c34ef0fbdec22571e0f9b66","slug":"41546972943-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 को कुंभ के लिए रवाना होगा संतो का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 को कुंभ के लिए रवाना होगा संतो का जत्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। प्रयागराज महाकुंभ में मकर संक्रांति पर्व पर स्नान करने के लिए साधु संतों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए धर्म स्थलों में महामंडलेश्वर ने संतों के साथ बैठक कर तैयारियों पर विचार विमर्श किया। दूर दराज से साधु संतों का कुंभ स्नान के लिए पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इस दौरान संतों ने हर-हर गंगे का उद्घोष भी किया। संतों का पहला जत्था 11 जनवरी को रवाना किया जाएगा।
वेद व्यास की जन्मस्थली एवं तपोस्थली कालपी धाम के बड़ा स्थान मंदिर के महामंडलेश्वर श्री 1008 महंत रामकरन दास ने साधु संतों के बीच कहा कि कुंभ का पर्व न सिर्फ नदियों के संगम का स्नान है बल्कि वहां पर आस्था, विश्वास, सौहार्द एवं संस्कृतियों का भी संगम देखने को मिलता है।
बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर पहला स्नान 15 जनवरी को, दूसरा महाशिवरात्रि पर और तीसरा महाकुंभ स्नान बसंत पंचमी के दिन होगा। साधु संतों का जत्था 11 जनवरी को नगर से रवाना होगा। इसके लिए सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रशासन ने बसों और ट्रेनों की व्यवस्था भी की है। फिलहाल दूरदराज से आने वाले साधु-संतों के रहने और भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है।