{"_id":"6ac7e13edaeb4148bc0f5ea0","slug":"415-staff-members-and-students-at-the-medical-college-received-disaster-training-orai-news-c-224-1-ori1005-150892-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में 415 कर्मचारियों-विद्यार्थियों को मिला आपदा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में 415 कर्मचारियों-विद्यार्थियों को मिला आपदा प्रशिक्षण
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ की 8(ए) टीम ने एक जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें 415 कर्मचारियों और विद्यार्थियों को आपदा राहत-बचाव तथा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण मिला।
सीएमएस डॉ. प्रेम सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत निरंजन उपस्थित थे। एनडीआरएफ टीम ने भूकंप, अग्नि सुरक्षा, सर्पदंश, बाढ़ और आकाशीय बिजली से बचाव के तरीके बताए। स्थानीय संसाधनों से तैरने वाले उपकरण और स्ट्रेचर बनाने का प्रदर्शन हुआ। प्रशिक्षण में सीपीआर, बीएलएस, रक्तस्राव रोकने, सड़क दुर्घटना और डूबने की घटनाओं में बचाव की तकनीकें सिखाई गईं। प्रशिक्षण पाने वालों में 100 नर्सिंग छात्र-छात्राएं, 25 संकाय सदस्य, 30 सुरक्षा गार्ड शामिल थे। 100 नर्सिंग कर्मी, 75 वार्ड सहायक, 50 बाहरी स्रोत से नियुक्त कर्मचारी और 35 सफाई कर्मचारी भी इसमें रहे।