फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   4000 people are troubled due to leakage of pipeline

Jalaun News: पाइप लाइन लीक होने से 4000 की आबादी परेशान

Thu, 03 Apr 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
4000 people are troubled due to leakage of pipeline
कालपी। मोहल्ला आलमपुर में पाइप लाइन लीक होने की समस्या से 4000 लोग परेशान हैं। आए दिन पाइप लाइन में लीकेज होने से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह समस्या बनी हुई है। मंगलवार को फिर से पाइप लाइन फटने से पूरे मोहल्ले की जल आपूर्ति ठप हो गई। विभाग पाइप लाइन ठीक करने में जुटा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को जलसंस्थान के कर्मचारी पाइप लाइन मरम्मत के लिए पहुंचे। दिनभर की मेहनत के बाद सप्लाई बहाल कर सके। हालांकि, अभी भी कई स्थानों पर पाइप लाइन में लीकेज है। नगर के आलमपुर मोहल्ले में लगे नलकूप संख्या 8 की पाइप लाइन मंगलवार को फट गई, जिससे पूरे इलाके की जल आपूर्ति बंद हो गई। स्थानीय निवासी अतुल शुक्ला, बृजेंद्र यादव, दुर्गा सिंह और कौशल गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले की पाइप लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। बार-बार लीक होती रहती है। इसे बदलवाने की कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन




नई पाइप लाइन के लिए भेजा प्रस्ताव
जलसंस्थान के जेई वासिद अली ने कहा कि पाइप लाइन की मरम्मत करवाई जा रही है। शाम तक जल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। नगर में पुरानी पाइप लाइनें अत्यधिक जर्जर हो चुकी हैं। नई पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जो स्वीकृत होने पर इसे बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed