फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   40 people became great donors by donating blood

Jalaun News: रक्तदान कर 40 लोग बने महादानी

Thu, 15 Jun 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
40 people became great donors by donating blood
उरई। विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान के लिए 45 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 40 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रास सोसाइटी, भारत विकास परिषद, रक्तकर्णिका के साथ अमर उजाला फाउंडेशन भी सहभागी बना।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम चांदनी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। जो भी लोग रक्तदान करते हैं, वह जरूरतमंदों का जीवन बचाते हैं। लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सीएमएस को निर्देशित किया कि रक्त सुरक्षित रखें। रक्त का दुरुपयोग न होने पाए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। रक्तदान को लेकर भ्रम न पाले। समय समय पर रक्तदान करते रहे। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने खुद रक्तदान किया। 50वीं बार रक्तदान करने वाली रक्तकर्णिका ममता स्वर्णकार ने कहा कि वह अब खुद रक्तदान करने के साथ दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने रक्तकर्णिका के नाम से संगठन बनाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार, युद्धवीर कंथरिया, लक्ष्मणदास बाबानी, महेंद्र भाटिया, शशि सोमेंद्र सिंह, रामशरण जाटव, डॉ नरेश वर्मा, शांतिस्वरुप माहेश्वरी, अलीम सर समेत कई लोग मौजूद रहे।

रक्तदान में इनका रहा सहयोग
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, एलटी सुशील द्विवेदी, कृष्ण कन्हैया, राकेश साहू, नितीशा तिवारी, गीता भारती, निधि, प्रमोद वर्मा, आफताब उल्ला, मेहराज खान, देवीदयाल।

इन्होंने किया रक्तदान
ललित यादव, आशीष कुमार, अमित, शिवम, अभिषेक, सूर्या, दिव्यांश, आदित्य, पंकज पांचाल, राहुल अग्रवाल, गरिमा पाठक, वर्षा, प्रतीक तिवारी, पूजा गुप्ता, अमिताभ, गणेश शंकर, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र प्रताप, गौरव कुमार, मनीष, आरती, भारती, आमिर सिद्दीकी, समृद्धि व्यास, कार्तिकेय, नंदिता व्यास, कपिल, पुनीता, अंशुल पटेल, दिग्विजय, रिया सोनी, संदीप सिंह, अनुज पचौरी, हर्ष सोनी, हसन खान, आयुष कुमार, चिराग बाबानी, डॉ ,सौरभ कुमार, अखिलेश गौतम, डॉ. ममता स्वर्णकार।


रक्तदान में एनसीसी कैडेट भी रहे आगे
एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल संजय मिश्रा व कर्नल नीलेश के नेतृत्व में यूपी 58 बटालियन एनसीसी के 18 कैडेटों ने भी सहयोग किया। इस दौरान सूबेदार अब्दुल मलिक, खिम सिंह, सी प्रसाद, मनीष थापा, विनोद प्रसाद, हरीशचंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed