फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   38 colleges acquired for election

चुनाव के लिए 38 कालेजों का अधिग्रहण

Thu, 08 Apr 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
38 colleges acquired for election
उरई। पंचायत चुनाव में फोर्स के ठहराव के लिए जिला प्रशासन ने जिले भर में 38 कालेजों का अधिग्रहण कर लिया है। यह अधिग्रहण 23 से 26 अप्रैल तक के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि पीएसी, जनपदीय पुलिस होमगार्ड के ठहरने के लिए उरई कोतवाली क्षेत्र में सर्वोदय इंटर कालेज, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज, बाल भारती महाविद्यालय, गुरुकुलम पब्लिक स्कूल, गुरु रोपण डिग्री कालेज कुकरगांव, सनातन धर्म इंटर कालेज, रामश्री पब्लिक स्कूल, जीआईसी डकोर, ओमवती महाविद्यालय कोटरा, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज जालौन, कैलाशी देवी, श्रवण कुमार महाविद्यालय जालौन, गंगाधर श्रवण कुमार महाविद्यालय कुठौंद, भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज सिरसाकलार को अधिग्रहीत किया गया है।
विज्ञापन

माधौगढ़ तहसील में बुंदेलखंड इंटर कालेज माधौगढ़, बुंदेलखंड इंटर कालेज छात्रावास कैलोर, गोविंददास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज माधौगढ़, ज्ञानदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज माधौगढ़, राजकीय पालीटेक्निक कैलोर, रज्जनदेवी हेमंत कुमारी महाविद्यालय गोहन, केशवदेव तिवारी महाविद्यालय गोहन, जवाहर इंटर कालेज गोहन, राजमाता इंटर कालेज जगम्मनपुर, काशीप्रसाद महाविद्यालय रेंढ़र, काशीप्रसाद इंटर कालेज रेंढर को अधिग्रहीत किया है। कालपी तहसील क्षेत्र में नगर पालिका आश्रय केंद्र कालपी, बीएमटी इंटर कालेज आटा, राजकीय मॉडल स्कूल पिपरायां, ज्ञानयोग महाविद्यालय भदरेखी आटा, भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा, राजकीय माडल इंटर कालेज चुर्खी, कोंच तहसील में मथुरा प्रसाद डिग्री कालेज कोंच, सूरज ज्ञान महाविद्यालय कोंच, एमएसडी महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर, राधाकृष्ण थापक महाविद्यालय कैलिया, जिला परिषद इंटर कालेज नदीगांव, जनता इंटर कालेज एट को अधिग्रहीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में कुल 1845 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान के एक दिन पहले मतदान केंद्रों पर पहुंचेगी। उन्होंने सभी तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों में संबंधित सुविधाएं तीन दिन पहले सुनिश्चित कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां भी केंद्र बनाए गए है। वहां 24 से 26 अप्रैल तक जिला प्रशासन का अधिग्रहण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed