फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   350 quintals of wheat got soaked in rain due to non-lifting on time

Jalaun News: समय से उठान न होने से 350 क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया

Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
350 quintals of wheat got soaked in rain due to non-lifting on time
जालौन। नगर के बंगरा रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में किसानों से खरीदे जा रहे गेहूं का उठान समय से नहीं हो रहा है। शनिवार रात आई तेज आंधी-बारिश से मंडी परिसर में खुले में रखा 350 क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया।
विज्ञापन

सरकार द्वारा किसानों को राहत देने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए नगर में स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में 16 सरकारी गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर अब तक लगभग 60 से 70 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। हालांकि, खरीद की रफ्तार तो ठीक है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या खरीदे गए गेहूं की समय पर उठान न होना बनती जा रही है।
विज्ञापन

उठान में देरी के कारण मंडी परिसर के नीलामी चबूतरे के बाहर गेहूं के बोरों के ढेर लगे हैं। शनिवार रात अचानक तेज आंधी और बारिश ने मंडी प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा न तो गेहूं ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई थी और न ही सुरक्षित भंडारण की कोई वैकल्पिक योजना बनाई गई थी। परिणामस्वरूप करीब 350 क्विंटल गेहूं बारिश के पानी में भीग गया।
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी परिसर में बेहतर भंडारण और उठान व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed