फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   35 Room Inspectors did not arrive, salary stopped

नहीं पहुंचे 35 कक्ष निरीक्षक, रोका वेतन

Sun, 23 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
35 Room Inspectors did not arrive, salary stopped
उरई। बोर्ड परीक्षा जैसे मामलों में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। करीब तीन दर्जन शिक्षकों की विभिन्न विद्यालयों में ड्यूटी लगाकर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए थे लेकिन शिक्षकों ने आदेशों की अवहेलना की। इस पर डीआईओएस भगवत पटेल ने 35 शिक्षकों का वेतन रोकते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रामपुरा ब्लाक के रवि गोस्वामी, प्रदीप कुमार, शालिनी श्रीवास्तव की ड्यूटी जिला परिषद इंटर कालेज ऊमरी में, डकोर ब्लाक के शिवराम त्रिपाठी, आदर्श निगम, नरेंद्र मोहन गुप्ता, राजरानी, गीता, रजनी और शुभांशी की ड्यूटी जीजीआईसी उरई में, डकोर ब्लाक की ही श्वेता श्रीवास्तव की जनता इंटर कालेज एट, महेबा ब्लाक की रजनी यादव, अंशु प्रजापति की नेहरु इंटर कालेज सरसई में, डकोर ब्लाक की रश्मि पटेल, दीप्ति बुधौलिया की गांधी इंटर कालेज उरई, डकोर ब्लाक शबीब फात्मा, राजेश्वरी, सूफिया बेगम, सुनीता देवी, आशा वर्मा, शशि नामदेव की ड्यूटी राजकीय इंटर कालेज डकोर में, नदीगांव ब्लाक के अमित कुमार, शिवम सेंगर की ड्यूटी की महात्मा गांधी इंटर कालेज कुदारी, जालौन ब्लाक के शैलवी मिश्रा, अंजनी कुमार, रामनरेश पाल की ड्यूटी दीवान महाराज सिंह इंटर कालेज जखा में, महेबा ब्लाक के हेमलता, साधना, रजनी यादव, कीर्ति वर्मा, जीजीआईसी बाबई में, कुठौंद ब्लाक की ऊषा यादव, अंजना, अंजना प्रजापति की जेएसडी इंटर कालेज कुठौंद में कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन इन सभी 35 शिक्षकों का वेतन रोक कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्पष्टीकरण के आधार पर गुण दोष के अनुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed