{"_id":"5c9a6e69bdec2214204748b2","slug":"31553624681-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में प्रचार दिखा तो लेखपालों पर होगी कार्रवाई-एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में प्रचार दिखा तो लेखपालों पर होगी कार्रवाई-एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। तहसील क्षेत्र के गांवों में कहीं भी बिना अनुमति के बैनर, होर्डिंग अथवा वॉल पेंटिंग न दिखे। लेखपाल ध्यान दें, यदि कहीं दिखे तुरंत साफ कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। चुनाव संबंधी कार्यों में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश एसडीएम भैरपाल सिंह ने तहसील सभागार में तहसील कर्मचारियों एवं लेखपालों के साथ चुनाव समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
एसडीएम भैरपाल सिंह ने क्षेत्र के संबंध में लेखपालों से जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि क्षेत्र में कहीं भी बिना अनुमति के बैनर, पोस्टर, वॉल पेंटिंग आदि न दिखें। यदि कहीं ऐसा दिखता है तो तुरंत उसकी सफाई कराएं। यदि कहीं वॉल पेंटिंग आदि लगी दिखती है तो लेखपाल जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तहसील कर्मचारियों एवं लेखपालों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें।
चुनाव कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने लेखपालों से कहा कि पोलिंग बूथों पर भी नजर बनाए रखें, कहीं कोई कमी या समस्या दिखे तो तुरंत उन्हें सूचित करें और समस्याओं का निराकरण कराएं। शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव कराया जाना प्राथमिकता पर है। इसके लिए सभी मिलकर आपसी सामंजस्य से कार्य करें। शिकायतें मिलने पर कार्रवाई तय है। इस दौरान सदर लेखपाल शिवराज निरंजन, लवी, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।