{"_id":"6418b1edd395f4d4680a4d34","slug":"313-examiners-absent-from-evaluation-work-orai-news-c-12-1-133875-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मूल्यांकन कार्य से 313 परीक्षक गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मूल्यांकन कार्य से 313 परीक्षक गैरहाजिर
Tue, 21 Mar 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के तीसरे दिन 313 परीक्षक गैरहाजिर रहे। सोमवार को 56, 229 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
बता दें कि जिले में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जीआईसी में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। जबकि सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।
जीआईसी को 1,11,070, गांधी इंटर कॉलेज को 79,570, सनातन धर्म इंटर कॉलेज को 39,534 और आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज को 34,149 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए मिली है। जिले को अब तक 2,64323 उत्तर पुस्तिकाएं मिली है। इसमें 56,229 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। मूल्यांकन के लिए 1398 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें सोमवार को 313 परीक्षक गैरहाजिर रहे।
डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि मूल्यांकन का काम शांतिपूर्वक चल रहा है। बोर्ड से आए प्रशासनिक अधिकारी रामस्वरूप दास ने मूल्यांकन केंद्र सनातन धर्म इंटर कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज के मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया।