{"_id":"67c74c5ceef29984450bbf37","slug":"29-employees-including-their-wives-found-absent-explanation-sought-orai-news-c-224-1-ori1005-126575-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पत्नी समेत 29 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पत्नी समेत 29 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण
Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
उरई। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर न मिलने पर सीएमओ ने अपनी पत्नी समेत चार चिकित्सक के अलावा स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों समेत 29 से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सुबह 9.50 बजे निरीक्षण के दौरान सबसे पहले अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचे सीएमओ को ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स प्रियंका विश्वकर्मा गैरहाजिर मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उपस्थिति रजिस्टर मंगाया। उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर न होने अपनी चिकित्सक पत्नी डॉ. सरोज बाला शर्मा, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. काजल, डॉ. मंजीत, डॉ. अभय से स्पष्टीकरण मांगा है।
इसके अलावा फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र सिंह, वार्ड आया मिथलेश, दीपिका, वार्ड स्वीपर छेदालाल, सनी, नैना अंजली, स्टाफ नर्स रागिनी उपाध्याय, अवधेश सिंह, रमाकांती, वंदना मौर्य, कल्पना, मोना कुशवाहा, प्रीति, साक्षी, पूजा, शिवांंगी, इंट्री ऑपरेटर मुलायम सिंह, आउट सोर्सिंग स्वीपर मंजू, सरिता, कमला, गार्ड राज, सौरभ, लेखाकार सुशील मौर्य से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए फार्मासिस्ट सुरेश चंद्र व सहायक नर्सिंग अधीक्षक हृदय नारायण राजपूत के साथ जगह की भी तलाश की। सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा ने बताया कि कुछ स्टाफ की दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी थीं। इसलिए उनके हस्ताक्षर नहीं थे। सभी के स्पष्टीकरण लेकर सीएमओ कार्यालय भिजवाए जाएंगे।