फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   27 roads will be built in the city with Rs 2.5 crore, tender issued

Jalaun News: शहर में ढाई करोड़ रुपये से बनेंगी 27 सड़कें, टेंडर जारी

Wed, 09 Oct 2024 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 09 Oct 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
27 roads will be built in the city with Rs 2.5 crore, tender issued
उरई। एक साथ कई मोहल्लों की सड़कों की सूरत बदलेगी। नगर पालिका ने 27 नई सड़क बनवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब ढाई करोड़ की लागत से इन सड़कों का निर्माण होगा। अक्तूबर माह में ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन




शहर के अधिकतर मोहल्लों में कई सालों से नई सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। करीब दस साल से विकास पिछड़ता चला गया। नगर पालिका के अधिकारियों ने इन मोहल्लों का सर्वे कराकर सूची तैयार की है। इंदिरानगर, राजेंद्रनगर, नया पाठकपुरा, तुलसीनगर, तुफैलपुरवा सहित एक दर्जन मोहल्लों को इसमें शामिल किया। करीब दस साल बाद इन मोहल्लों को पहली बार पक्की सड़क मिलने वाली है।
विज्ञापन




सड़क बनने से लोगों को जलभराव और कीचड़ से सालों बाद राहत मिलेगी। नगर पालिका ने ढाई करोड़ से 27 नई सड़क बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पालिकाध्यक्ष गिरिजा चौधरी ने बताया कि शहर के विकास के लिए सड़क सहित अन्य कई योजना पर काम हो रहा है। अभी सड़क के निर्माण के लिए टेंडर निकाले गए हैं। कुछ सड़क और बननी हैं। इनके भी जल्द टेंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मोहल्लों में है बड़ी समस्या



शहर के मोहल्ला इंदिरानगर, नया पटेलनगर, इंदिरा स्टेडियम के सामने, सुशीलनगर, मैकेनिक नगर, पाठकपुरा, तुफैलपुरवा, राजेंद्रनगर, कादरी कालोनी, पान मंडी की स्थिति बड़ी खराब है। इन मोहल्लों में सालों से कोई नई सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। पुरानी सड़कें भी ध्वस्त हैं। सड़क नाली नहीं होने से इन मोहल्लों में जलभराव की भी बड़ी समस्या है। इन मोहल्ले के लोग आए दिन हंगामा और शिकायत कर रहे हैं।




33 सड़क के करीब तीन करोड़ के टेंडर हुई निरस्त



शहर की 60 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर निकाले गए थे। इनकी प्रक्रिया भी चल रही थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने सोमवार को करीब तीन करोड़ के 33 सड़कों के टेंडर निरस्त कर दिए हैं। ईओ राम अचल कुरील ने बताया कि पालिकाध्यक्ष गिरिजा चौधरी ने इन टेंडरों को निरस्त किया है। जल्द नए टेंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed