{"_id":"690126be3475ecd9b1005cfd","slug":"26-officers-and-employees-found-absent-one-days-salary-withheld-orai-news-c-224-1-ori1005-136255-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 26 अधिकारी, कर्मचारी मिले नदारद, एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 26 अधिकारी, कर्मचारी मिले नदारद, एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
उरई। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार की सुबह विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 कार्यालयों के निरीक्षण में 26 अधिकारी व कर्मचारी अपने पटल पर नहीं मिले। इस पर अनुपस्थित पाए गए अधिकारी व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। तीन दिन के अंदर उससे स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीओ सबसे पहले मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां सीवीओ मनोज कुमार अवस्थी, वरिष्ठ सहायक सुमन पाल, बीएम मुहम्मद, रफीक अनुपस्थित मिले। वही, समाज कल्याण विभाग में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार, छात्रावास अधीक्षक किरन पाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देव पाल सिंह अनुपस्थित रहे। जिला अर्थ एवं संख्यक कार्यालय में अपर सांख्यिकीय अधिकारी रामवीर सिंह, वरिष्ठ सहायक कीर्ति श्रीवास्तव गायब मिलीं।
जिला युवा कल्याण विभाग में जिला युवा कल्याण अधिकारी राजीव कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक मेराज अहमद, अशोक कुमार शर्मा नदारत मिले। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास कार्यालय में अनुदेशक राजकुमार, सहायक लेखाकार विशाल गुप्ता, नगरीय विकास अभिकरण डूडा कार्यालय में वरिष्ठ सहायक नारायणदास पाल, अहमद असकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर योगेन्द्र सिंह, गायब मिले। जिला विकास कार्यालय में वरिष्ठ सहायक स्वाति राठौर, जिला कोआर्डिनेटर कुलदीप थापक मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन
जिला पूर्ति कार्यालय में जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, परियोजना अधिकारी नेडा में अधिकारी राकेश कुमार, रेशम विभाग में सहायक रेशम अधिकारी मनोज कुमार, सहायक निबंधक एवं सहकारी समिति में विजय प्रकाश वर्मा अनुपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी का मंगलवार का वेतन रोकते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय का निरीक्षण किया जाएगा जो भी अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।