फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   25 thousand reward arrested in police encounter

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward arrested in police encounter
मुहम्मदाबाद।(जालौन)। एसओजी व सर्विलांस व थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार रात ऐरी रमपुरा मार्ग पर जनपद फतेहपुर में गैंगस्टर, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित तीन व जालौन में एक मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस टीम ने मुठभेड़ में घायल कर हिरासत में लेते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बिना नंबर की बाइक लिए घूम रहे फतेहपुर के भौनापुर थाना किशनपुर निवासी छेदी निषाद उर्फ जगराज को रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश छेदी के खिलाफ लूट, डकैती एवं गैंगस्टर एक्ट के मामलों में साल 2016, 17 में फतेहपुर में तथा एक मामला जालौन जिले के डकोर में सरकारी माल लूटने का मामला वर्ष 2022 में पंजीकृत किया गया था। जिस पर इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में छेदी के एक पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डकोर इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार, समेत एसओजी व सर्वेलांस टीम से रवि भदौरिया, अंकुश, विपिल, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। पुलिस को उसके पास से एक 315 बोर तमंचा, 2650 रुपए, कारतूस व एक चोरी की बिना नंबर की बाइक बरामद की है। इस दौरान उसका एक साथी मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed