फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   किसी ने सराहा तो कोई बता रहा लॉलीपाप

किसी ने सराहा तो कोई बता रहा लॉलीपाप

Mon, 07 Jan 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
किसी ने सराहा तो कोई बता रहा लॉलीपाप
उरई। चुनाव के चंद माह पहले ही सही लेकिन सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को जनप्रतिनिधि और विशेषतौर पर युवा सवर्ण ने सराहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अर्से बाद पहली बार किसी सरकार ने सवर्णों की सुध ली है। इससे देश के लाखों जरूरतमंद सवर्ण युवाओं का भविष्य सुधरेगा। जिससे उनकी परिवार की आर्थिक दशा में सुधार आएगा और घरों में भी खुशहाली दिखाई देगी। सवर्णों को काफी समय बाद सरकार से कुछ मिला है। वहीं विरोधी दलों के नेताओं ने इसे चुनावी लॉलीपाप बताया हैं। उनका कहना है कि सरकार का यह फैसला तीन राज्यों में मिली करारी हार का परिणाम है।
विज्ञापन


माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन का कहना है कि केंद्र सरकार ने सवर्णों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला किया है। इससे समाज में समानता आएगी। इसके लिए केंद्र की सरकार वाकई बधाई की पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरई नया रामनगर निवासी बीटीसी कर रही सोनाली मिश्रा का कहना है कि अभी उन्हें पूरे निर्णय की जानकारी तो नहीं है लेकिन यदि सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिल रहा है तो जरुरतमंद सवर्णों को इससे अधिक और क्या चाहिए।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी का कहना है कि सरकार सिर्फ लॉलीपाप न दिखाए, संविधान में संशोधन करके अपने फैसले को लागू कराए। साढ़े चार साल तक भाजपा ने सिर्फ कोरे वायदे ही किए हैं।


सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी का कहना है कि तीन राज्यों में मिली हार के बाद भाजपा सकते में है। वह आरक्षण से चमत्कार की आस लगाए है लेकिन 2019 में ऐसा कोई चमत्कार होने वाला नहीं है। भाजपा की हार तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed