फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   20.5 mm rain in 12 hours, five including two children injured due to wall collapse in Purva

Jalaun News: 12 घंटे में 20.5 मिमी बारिश, पुरवा में दीवार गिरने से दो बच्चों सहित पांच घायल

Thu, 29 Aug 2024 03:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
20.5 mm rain in 12 hours, five including two children injured due to wall collapse in Purva
उन्नाव। जनपद में 12 घंटे रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के कारण शहर में जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। वहीं, पुरवा में दीवार गिरने से दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। बारिश से बिजली के फाल्टों की भरमार रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 12 बजे से बारिश शुरू हुई थी, जो बुधवार को पूरे दिन दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर होती रही। कलक्ट्रेट से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस समयावधि में 20.5 मिमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा पुरवा में 58 और सबसे कम बीघापुर में मात्र दो मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा हसनगंज में 30, सदर में 18, बांगरमऊ में नौ व सफीपुर में छह मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

शहर में तेज बारिश से हर तरफ फिर जलभराव हो गया। प्रमुख मार्गों, चौराहों के साथ सदर चौकी के सामने, सब्जी मंडी के अलावा हर मोहल्लों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, असोहा में तेज बारिश से घरों में पानी भर गया। असोहा-कंदरपुर मार्ग, पाठकपुर-असोहा मार्ग के ऊपर से पानी बहता नजर आया। असोहा कस्बे में बाबूलाल, टिंकू, विजय रैदास, सीताराम कुरील, हरिश्चंद्र, सतऊ, रमेश, भोगती गुप्ता, गुड्डू कश्यप, संजय व प्रकाश रावत आदि के घरों में पानी भर जाने से गृहस्थी का सामान डूब गया। असोहा की ग्राम पंचायत पाठकपुर में शिवराम व मंगल प्रजापति के घरों में पानी भर गया। असोहा के पंचायत भवन तथा बाल विकास पुष्टाहार परिसर में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्य मार्गों पर गड्ढों की भरमार, लगता रहा जाम, निर्माण की मांग
मंगलवार देर शाम से रुक-रुक कर हुई बारिश से शहर में जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। खस्ताहाल रास्तों पर भरा पानी यातायात के लिए मुसीबत बना रहा। जलभराव में गड्ढे नजर न आने से कई दोपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल भी हुए। बुधवार को मुख्य मार्ग पर सब्जी मंडी से गांधीनगर तिराहा और कचहरी मार्ग पर कई बार जाम भी लगा। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के मुख्य मार्ग पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने जिलाधिकारी को पत्र देकर आईबीपी चौराहा से गांधीनगर तिराहा तक की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शहर के बीच का मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन है। उन्होंने आईबीपी चौराहा से गांधी नगर तक के मार्ग निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देशित करने की मांग की है। डीएम गौरांग राठी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।
--

बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर दो बच्चे सहित पांच घायल

पुरवा। दिनईखेड़ा गांव के बाहर दीवार पर टिनशेड रख जीवन यापन कर रहे घुमंतू परिवार पर दीवार गिर गई। मलबे में दबने से दो बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया। बाद में परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए।
प्रतापगढ़ जिले के थाना उदयपुर के गांव टकई पुरवा के घुमंतू परिवार के लोग करीब तीन साल से पुरवा ब्लॉक के गांव दिनईखेड़ा में कच्ची दीवार में टिनशेड रख जीवनयापन कर रहे हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे बारिश के चलते अचानक से दीवार गिर गई। मलबे में दबने से रोहित (32), पत्नी रोशनी (30), बेटा दिल (5), बेटी अन्यया (10) और भाभी मनीषा (25) घायल हो गईं। ग्राम प्रधान गोमती देवी के देवर सुरेंद्र वर्मा ने एंबुलेंस से सभी को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

---
बिजली लाइन पर गिरा पेड़ आपूर्ति ठप
उन्नाव। नवाबगंज में 33केवी लाइन पर बारिश के दौरान पेड़ गिरने से नवई फीडर से जुड़े क्षेत्रों सधीरा, पिपरोसा, पकरिगवां, नानाटीकुर, दिलवल, रायपुर गढ़ी आदि गांवों की बिजली रात दो बजे से ठप हो गई। सुबह 10 बजे तक आपूर्ति न आने से लोग बिन बिजली परेशान हो गए। शहर में भी ब्रेकडाउन से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर, नवाबगंज के पछियावं मोहल्ले में बारिश के दौरान तार टूटने से चपेट में आकर दो मवेशी मर गए। यहां पर अक्सर बच्चे खेला करते हैं। बारिश के चलते वहां से उस समय कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed