फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   2 crores 88 lakhs will be Chamcham road of Nadigaon

2 करोड़ 88 लाख से चमाचम होगी नदीगांव की सड़क

Wed, 04 Dec 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
2 crores 88 lakhs will be Chamcham road of Nadigaon
मारकंडेश्वर से पचानन को जाने वाला मार्ग - फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे की सर्वाधिक जर्जर नदीगांव रोड पर स्थित मारकंडेयश्वर से पंचानन चौराहे तक दो किमी रोड का निर्माण जनवरी वर्ष 2020 में शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण के लिए शासन से मंजूरी के साथ धन भी अवमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि मारकंडेयश्वर से पंचानन चौराहे तक का जर्जर दो किमी रोड से नागरिक खासे परेशान थे। धूल और गड्ढों से भरी इस रोड को लेकर इलाकाई लोगों ने सांसद विधायकों से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगाई थी। आखिर में रोड को बनाने का प्रस्ताव विधायक मूलचंद्र निरंजन की पहल पर शासन में मंजूरी के लिए भेजा गया। जिसे स्वीकृत करने के साथ ही शासन ने धन भी अवमुक्त कर दिया है। इस पर काम शुरू होने में भी अब ज्यादा विलंब नहीं होगा और जनवरी माह शुरू होते ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एई पीडब्ल्यूडी वीएल गौतम ने बताया है कि 2 करोड़ 88 लाख 29 हजार रुपये इसके निर्माण के लिए अवमुक्त कर दिए गए हैं और पहली जनवरी से निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। यह रोड सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। गौरतलब है कि इसी रोड पर गल्ला मंडी, थोक सब्जी मंडी, खंड विकास कार्यालय, कृषि विभाग के कार्यालय, सरकारी बीज भंडार, अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय, सूरज ज्ञान ग्रुप के पब्लिक, कई इंटरमीडिएट स्कूल तथा महाविद्यालय, ऐबेनेजर पब्लिक स्कूल, माई होम पब्लिक स्कूल, एनएस अकादमी, एसएसबी जैसे स्कूलों सहित तमाम प्रतिष्ठान इसी रोड पर हैं। जबकि गल्ला मंडी परिसर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर, पुलिस चौकी आदि भी हैं और इस सड़क के कारण गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed