{"_id":"6414b2b5812b375102008726","slug":"18-trucks-overloaded-with-sand-seized-orai-news-c-12-1-128484-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बालू से भरे ओवरलोड 18 ट्रक सीज, रात में पकड़े गए थे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बालू से भरे ओवरलोड 18 ट्रक सीज, रात में पकड़े गए थे ट्रक
Sat, 18 Mar 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
कालपी। एसडीएम और सीओ ने 25 से अधिक ट्रकों को ओवरलोड होने की आशंका के चलते देर रात रोक लिया। इसके बाद इन ट्रकों की जांच कराई गई। जांच के बाद 18 ट्रकों को सीज कर दिया गया है। इन सभी ट्रकों को चमारी मंडी में खड़ा करा दिया गया है।
एसडीएम अभिषेक कुमार और सीओ डॉ. देवेन्द्र पचौरी आटा बिजली घर पर गए थे। वहां दो दिन से बिजली व्यवस्था बाधित चल रही थी। बिजली आपूर्ति बहाल कराने के बाद दोनों अधिकारी आटा-इटौरा रोड पर रात में गए। इस दौरान वहां से रात में बालू लेकर आ रहे 25 से अधिक ट्रकों को ओवरलोडिंग की आशंका के चलते रोक लिया गया। इन सभी ट्रकों को आटा पुलिस सुपुर्दगी में चमारी मंडी में खड़ा करा दिया गया था। बाद में परिवहन विभाग और खनन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इनकी जांच कराई गई। जांच के बाद 18 ट्रकों को सीज कर दिया गया है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि ओवरलोडिंग कतई नहीं होने दी जाएगी। ओवरलोड और अवैध खनन के मामलों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में सौ से अधिक वाहन सीज किए गए हैं।