फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   18 Gram Panchayats are TB free, will be honored on October 2

Jalaun News: 18 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, दो अक्तूबर को होगा सम्मान

Mon, 30 Sep 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 30 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
18 Gram Panchayats are TB free, will be honored on October 2
उरई। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए अभियान चलाया गया था। अभियान में जिले की 18 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त के लिए चुनी गई हैं। इन ग्राम पंचायतों को दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों में उन गांवों को चुना गया है, जहां लक्षित आबादी में एक भी टीबी मरीज नहीं मिला। जिले की 18 ग्राम पंचायतों को विभाग ने टीबी मुक्त घोषित होने का दावा किया था। इस पर कई चरणों में जांच की गई। जांच के बाद 18 ग्राम पंचायतों टीबी मुक्त घोषित की गई है। इस बारे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग निदेशक ने सीएमओ व डीटीओ को पत्र लिखा है। इसमें टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधानों को महात्मा गांधी का कांस्य रंग की प्रतिमा व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत उन गांवों को चुना गया है, जहां एक हजार की जनसंख्या पर कोई टीबी मरीज न हो। एक हजार की जनसंख्या पर रेंडमली कम से कम तीस संभावित टीबी मरीजों के बलगम की जांच की गई। टीबी मरीज न मिलने पर उसे टीबी मुक्त घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत बनने से ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता के साथ टीबी उन्मूलन के प्रति साक्षरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
कुठौंद ब्लॉक के नैनापुर, निजामपुर, अनघौरा, कोंच ब्लॉक के इमलौरी, किशनपुरा, खैरी, जालौन ब्लॉक की खजुरी व अलाईपुरा, महेबा ब्लॉक क सिकरी रहमानपुर, माधौगढ़ ब्लॉक की बिरिया और चितौरा, रामपुरा ब्लॉक की डिकौली जागीर, डकोर ब्लॉक की इटवां, चक जगदेवपुर, बिरगुआ, कदौरा ब्लॉक की जोराखेरा, लुहरगांव व उकासा ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed