फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1796 students left the police recruitment exam on the third day

Jalaun News: तीसरे दिन 1796 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

Mon, 26 Aug 2024 01:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 26 Aug 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
1796 students left the police recruitment exam on the third day
उरई। पुलिस भर्ती परीक्षा तीसरे दिन सकुशल संपन्न हो गई। रविवार को तीसरे दिन दो पालियों में हुई परीक्षा में 7,344 अभ्यर्थियों में से 1796 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट हो गया था। दोनों पालियों में अधिकारी केंद्रों पर नजर बनाए रहे। डीएम-एसपी ने रेलवे स्टेशन व हेल्प डेस्क तक की व्यवस्थाएं खुद देखते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में 13 केंद्रों पर आयोजित की जा रही पुलिस भर्ती परीक्षा तीसरे दिन सकुशल संपन्न हो गई। पहली पाली में आयोजित इस परीक्षा में 2748 उपस्थित और 924 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में 2800 अभ्यर्थी उपस्थित और 872 अनुपस्थित रहे। जालौन में पहले दिन 2101 अभ्यर्थी और दूसरे दिन 1861 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। अब पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा चार दिन बाद 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर डीएम राजेश पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार पूरे दिन भ्रमण करते हुए गतिविधियों पर नजर रखे रहे। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से परीक्षा तीन दिन जिले में आयोजित की गई है। उसी तरह से 30 व 31 को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पहले से ही प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा को पारदर्शिता के साथ करवाने के लिए रहे तैनात
उरई। जिले में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एक एसपी, दो एएसपी, चार सीओ, नौ निरीक्षक, 47 उपनिरीक्षक, 39 हेड कांस्टेबल, 140 कांस्टेबल, 32 महिला सिपाही, 4 उपनिरीक्षक एलआईयू, सात मुख्य आरक्षी, दो दमकल गाड़ियां, 18 पुलिस कर्मी यातायात, छह पीआरवी, जिसमें 30 पुलिस कर्मी, छह रेडियो कर्मी आदि शामिल रहे। एसपी डॉ, दुर्गेश कुमार ने बताया कि दो दिन चार पालियों में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हैं, विशेष निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। (संवाद)

तीसरे दिन भी जाम से नहीं मिली निजात
उरई। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तीसरे दिन भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल सकी। रविवार को छुट्टी होने के वजह व पेपर छूटने से शहर में जाम लग गया। हालांकि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुख्य चौराहों व तिराहों पर 18 यातायात कर्मी लगाए लगाए गए थे, लेकिन उसके बाद भी जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा जाम की समस्या लोगों को इलाहाबाद बैंक से लेकर जिला जज आफिस परिसर तक रही। पूरे दिन वाहनों की रफ्तार तेज नहीं हो सकी। जाम के दौरान कई वाहन फंसे रहे। जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी करने आए लोगों को बाजार से घर लौटने में और घर से बाजार जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि परीक्षा को लेकर उचित इंतजाम न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। (संवाद)

स्टेशन व बस अड्डों पर उमड़ी रही भीड़
उरई। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पूरे दिन स्टेशन व बस अड्डों पर भीड़ रही। पहली पाली में परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी रात को ही स्टेशन व बस अड्डों पर आ गए थे। जिससे वहां भीड़ देखने को मिली। हालांकि सोमवार को परीक्षा न होने के चलते रविवार को केवल जाने वालों की भीड़ रही। जिससे शाम को यह भीड़ धीरे-धीरे समाप्त हो गई। अब 30 व 31 को यह परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।





गणित ने किया परेशान तो पुलिस से संबंधित नहीं पूछे गए सवाल
कानपुर निवासी करन कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अभी तक हुए पेपरों में गणित सभी अभ्यर्थियों को रुला रहा है। गणित के प्रश्न कठिन होने से देर भी ज्यादा लग रही है।इटावा निवासी प्रशांत यादव ने बताया कि छह पालियों में हो चुके पेपरों में एक भी दिन पुलिस से संबंधित प्रश्न नहीं पूछे गए हैं, अभ्यर्थियों ने विभाग की परीक्षा को लेकर इस पर खूब तैयारी की थी। लेकिन कुछ पूछा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed