{"_id":"5c86ac31bdec22140a174750","slug":"171552329777-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंच से काशी विश्वनाथ के लिए सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंच से काशी विश्वनाथ के लिए सीधी बस सेवा
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। कोंच क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है, अब यहां के लोग काशी के बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए कोंच से सीधे बनारस जा सकेंगे। यूपी रोडवेज ने विधायक की संस्तुति और परिवहन राज्यमंत्री के निर्देश पर दस मार्च से कोंच-बनारस बस सेवा प्रारंभ कर दी है।
बता दें कि काफी समय से इलाकाई लोगों की ओर से बनारस के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। सीधी बस न होने के कारण बाबा के भक्तों को पहले कानपुर जाना पड़ता था। जिससे जेब खर्च और समय दोनों ही अधिक लगते थे। 10 मार्च से शुरू हुई इस बस सेवा से कोंच के लोगों ने काफी राहत महसूस की है।
बस को शुरू कराने के लिए नगर के समाजसेवी अधिवक्ता सुनील लोहिया के प्रयास काफी सराहनीय हैं। जिन्होंने भी इलाकाई लोगों को इस बस सुविधा का लाभ दिलाने के लिए काफी पैरोकारी की और विधायक मूलचंद्र निरंजन तथा परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के संज्ञान तक यह उक्त समस्या पहुंचाई।
विज्ञापन
परिवहन निगम उरई के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजिता श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी रोडवेज की यह बस कोंच से वाया उरई-राठ-महोबा-बांदा-प्रयागराज होकर बनारस जाएगी। यह बस प्रतिदिन कोंच से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी और शाम को बनारस पहुंचेगी। वहां रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे बनारस से चल कर शाम को कोंच पहुंचेगी। फिलहाल, यह बस इलाकाई बाशिंदों के लिए होली का तोहफा मानी जा रही है।