फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   17 couples were married

17 जोड़ों की हुई शादी

Sun, 04 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 04 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
17 couples were married
एक दूसरे को जयमाला पहनाते वर, वधु। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के चलते समाज में दहेज प्रथा पर प्रभावकारी रोक लगी है। और तो और अब लोग अपने समाज की मदद से कम से कम पैसों मेें अपने बेटे-बेटियों की शादी कर रहे हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय गहोई वैश्य प्रगति मंच के तत्वावधान में सामूहिक विवाह महायज्ञ का रविवार को आयोजन किया गया। राम जानकी विवाह पंचमी के अवसर पर डीएवी इंटर
विज्ञापन


कालेज मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह में 17 वर-वधुओं ने जयमाला पहनाकर सात फेरे लिए और एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया। करेंसी की दिक्कत और समाज में दहेज प्रथा के बहिष्कार के आह्वान के साथ रविवार को गहोई सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। डीएवी इंटर कालेज से भव्य वर यात्रा शुरू हुई। एक कतार में घोड़ोें पर सवार
विज्ञापन


सत्रह दूल्हों के साथ बैंडबाजों की धुन पर थिरकते परिजन राठ रोड, राजमार्ग, तुलसी नगर होते हुए आयोजन स्थल पहुंचे। प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही कन्या पक्ष एवं संस्था के पदाधिकािरयों ने वैदिक रीति से द्वारचार की रस्म पूरी की गई। सभी वरों को चांदी के सिक्के व सफारी सूट के साथ टीका किया गया। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


में मुख्य अतिथि पूर्व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य, वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश गुलहरे, गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायन सांवला, राधेश्याम कुचया, अयोध्या प्रसाद गुप्त, संजय मोर ने वर, वधुओं को आशीर्वाद दिया। विवाह के बाद उपहार स्वरूप सभी जोड़ों को संस्था की ओर से घरेलू उपयोग की सभी


जरूरी चीजें दी गईं। कार्यक्रम अध्यक्ष पवन नछौला, पुुरुषोत्तम दास सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच के राष्ट्रीय महामंत्री जीवनराम सेठ ने बताया कि अब तक संस्था 101 युगलों को वैवाहिक बंधनों में बांधने का काम कर चुकी है। महामंडलेश्वर रामदास महाराज, महंत सिद्धराम दास महाराज, गोविंद नारायन, पुरुषोत्तम घंटी, प्रमोद नौगरया, शिवकुमार कुरेले, कमलेश कुमार, अजय इटौरिया, मयंक बिजपुरिया, पवन गेड़ा, ब्रजकिशोर कनकने, विद्याधर निगोतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed