फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Approval granted for tourism development of ancient religious sites.

Jalaun News: प्राचीन धर्मस्थलों के पर्यटन विकास को मंजूरी

Mon, 24 Aug 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Approval granted for tourism development of ancient religious sites.
कालपी। नगर की प्राचीन धरोहरों और धर्मस्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए शासन से दो परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद रविवार को काम शुरू हो गया। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की मौजूदगी में मां बनखंडी देवी शक्ति पीठ और प्राचीन गणेश मंदिर में विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि धर्मस्थलों के विकास और सुंदरीकरण से कालपी में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं पर भी जल्द काम शुरू कराया जाएगा। इस दौरान पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता उमानाथ शुक्ला समेत रमेश मिश्रा, अमित पांडेय, मनोज चतुर्वेदी, शशिकांत सिंह चौहान, भारत सिंह यादव, सुनील पटवा, ओम प्रकाश शर्मा, राजेश द्विवेदी और श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed