फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   159 beneficiaries notice for not constructing toilets

शौचालय न बनवाने पर 159 लाभार्थियों नोटिस

Sat, 21 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
159 beneficiaries notice for not constructing toilets
कदौरा। किस्त लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण न कराने वाले लाभार्थियों पर पालिका ने डंडा चलाया है। शुक्रवार को पालिका ईओ ने नगर क्षेत्र के ऐसे 159 लाभार्थियों को नोटिस दी है। सभी को सात दिन में शौचालय का निर्माण कराने की चेतावनी दी है। निर्माण कार्य न होने पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत सैकड़ों शौचालय बनवाने के लिए लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय किस्त का पैसा नहीं दे दिया गया है, पर पैसा लेने के बाद भी कई लाभार्थियों ने शौचालय नहीं बनाए हैं। इस मामले को लेकर कई बार जिलाधिकारी स्तर से चेतावनी जारी की गई। शुक्रवार को नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर, सिद्धार्थ नगर, पुरवा में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत लाभार्थियों को मिले शौचालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कई लाभार्थी ऐसे मिले जिन्होंने किस्त का पैसा तो निकाल लिया, लेकिन शौचालय नहीं बनवाए। इन लाभार्थियों पर प्रशासन ने डंडा चलाना शुरू कर दिया है। ईओ ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार नगर पंचायत द्वारा 695 लाभार्थियों को अनुदान राशि दी गई, जिसमें 159 लाभार्थियों ने प्रथम किस्त लेने के बावजूद अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं कराया है। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी लाभार्थियों को नोटिस दिए गए हैं, अगर एक हफ्ते में शौचालय का निर्माण नही कराया तो सभी को सरकारी योजनाओं से वंचित कराने के साथ ही सरकारी धनराशि की रिकवरी व मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed