{"_id":"5e1a27338ebc3e87f11808e9","slug":"1532-candidates-left-navodaya-entrance-exam-orai-news-knp537832282","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय की प्रवेश परीक्षा में गैरहाजिर रहे 1532 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय की प्रवेश परीक्षा में गैरहाजिर रहे 1532 परीक्षार्थी
विज्ञापन
उरई जीआईसी में परीक्षा देते छात्र छात्राएं
- फोटो : ORAI
उरई। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा पूरे जिले के दस केंद्रों में हुई। इसमें 1532 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। परीक्षा कड़ी सुरक्षा में हुई। इस दौरान हर केंद्र पर पर्यवेक्षक और पुलिस बल की तैनाती रही। अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिमा पुरी ने बताया कि जिले में जीआईसी, डीएवी इंटर कालेज, छत्रसाल इंटर कालेज जालौन, वृंदावन इंटर कालेज कोंच, जिला परिषद इंटर कालेज नदीगांव, आर्य कन्या पाठशाला कालपी, मुमताज इंटर कालेज कदौरा, जीआईसी बंगरा, समर सिंह इंटर कालेज रामपुरा, कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कालेज कुठौंद समेत दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 4802 छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा देनी थी। इसमें 1532 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 3270 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक, स्थानीय छत्रसाल इंटर कॉलेज में आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। 395 परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में 20 कमरों में बच्चों को बैठाने की व्यवस्था की गयी थी। परीक्षा के दौरान 70 बच्चे अनुपस्थिति रहे। जबकि 320 बच्चों ने परीक्षा दी। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने कक्ष संख्या 13 के प्रभारी के एक बच्चे के पास खड़े रहने पर एसडीएम ने आपत्ति जताई और उन्हें एक जगह खड़े न रहने के निर्देश दिए। इस दौरान राकेश निरंजन, सुशील कुशवाहा, सुरेशचंद्र, सुरेंद्र दुबे, सुजीत, मोहम्मद शाहिद, सतीश के साथ कोतवाल पुलिस बल के साथ लगे रहे।
विज्ञापन
माधौगढ़। जीआईसी बंगरा के केंद्र व्यवस्थापक जयदेव नगाइच ने बताया कि ब्लाक माधौगढ़ व नदीगांव के 403 छात्रों को नवोदय की परीक्षा देनी थी, जिसमें 78 छात्र परीक्षा देने नहीं आए। जिससे 325 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। छात्रों को 21 कमरों में बैठने की व्यवस्था की गई थी।। केंद्र पर्यवेक्षक योगेश जायसवाल व विद्योत्मा पाल मौजूद रहे। एसडीएम सालिकराम ने भी बारीकी से निरीक्षण किया।
वाहनों के कारण परीक्षा केंद्र के बाहर जाम की स्थिति
फोटो-19- परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करते एसडीएम
कदौरा। शनिवार को मुमताज इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्र पर गहमागहमी का माहौल रहा। कई अभिभावक छात्रों के साथ केंद्र पर पहुंचे। एसडीएम कालपी कौशल कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए। प्रधानाचार्य उत्तम निरंजन ने बताया कि 772 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें 514 बच्चे सम्मिलित हुए। जबकि 258 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी। इस दौरान रमजान अली, अमित, पंकज, बबलू पाल सहित विद्यालय स्टाफ व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चों के साथ आए अभिभावकों एवं अधिकारियों के वाहनों की वजह से कदौरा राठ रोड में एक घंटे तक जाम की स्थित बनी रही। इससे यात्रियों व राहगीरों को परेशानी से गुजरना पड़ा।