फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   प्रख्यात रामकथा वाचक राजेश्वरानंद का निधन

प्रख्यात रामकथा वाचक राजेश्वरानंद का निधन

Thu, 10 Jan 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रख्यात रामकथा वाचक राजेश्वरानंद का निधन
एट (जालौन)। देश-विदेश में प्रख्यात कथावाचक राजेश्वरानंद उर्फ राजेश रामायणी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे रायपुर छत्तीसगढ़ में राम कथा प्रवचन करने गए थे। खबर फैलते ही रामायणी के गांव से लेकर पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के सांसद, विधायक व अधिकारी एवं सभी दलों के जिलाध्यक्ष उनके घर पहुंचने लगे है। रामायणी अपनी संगीतमयी रामकथा के लिए विदेशों में भी जाने जाते थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी रामायणी व उनकी राम कथा से काफी प्रभावित थे। परिवार के करीबियों के मुताबिक रामायणी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में ही किया जाएगा।
विज्ञापन


एट न्याय पंचायत के पचोखर निवासी राजेश रामायणी का जन्म 22 सितंबर 1955 में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा 1967 में गांव के ही नेहरू जूनियर हाईस्कूल में हुई। पढ़ाई के दौरान भी वे कक्षा में अपनी मधुर आवाज में चौपाइयां सुनाया करते थे। जिससे गांव के लोग व शिक्षक आश्चर्यचकित रहते थे। रामायण में रुचि रखने के कारण स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपने गुरु स्वामी अविनाशी राम के साथ जाकर उनकी कथा में सहयोग करने लगे।
विज्ञापन


युवावस्था में उनके मुख से रामकथा सुनकर लोग स्वयं को काफी आनंदित महसूस करते थे। कई बड़े व्यवसाई घरानों ने इन्हें अपना गुरु माना। जिसके बाद इनकी रामकथा देश से लेकर विदेश तक पहुंचने लगी। रामायणी के निमंत्रण पर ही भजन गायक विनोद अग्रवाल व अनूप जलोटा ने भी उनके गांव में भजन संध्या प्रस्तुत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकथा मर्मज्ञ मुरारी बापू भी रामायणी के मुख से निकलने वाली रामकथा को काफी पसंद करते थे। परिवार के करीबियों की मानें तो बापू तो उन्हें अपना छोटा भाई मानते थे। निधन की खबर पर बापू ने भी उनके गांव पत्र भेजकर परिजनों से शोक जताया। माना जाता है कि जब वे कथा सुनाने के लिए मंच पर आसीन होते थे तो हनुमान जी की ऐसी कृपा बरसती थी कि उनके मुख से निकलने वाली रामकथा भक्तों को आनंदित कर देती थी।

शिव मंदिर बनाने की तैयारी कर रहे थे
उन्होंने मारीशस, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंग्लैंड आदि देशों में रामकथा सुनाई। वे अपने गांव में भगवान शंकर का एक भव्य मंदिर बनाने की योजना को अंतिम रुप देने में जुटे थे। उन्होंने पैतृक गांव पचोखरा में नि:शुल्क अस्पताल बनवाया था। इसमें रविवार के दिन बाहर से आए डाक्टर लोगों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं देते थे। इसके अलावा कैंप लगाकर गरीबों को कपड़े व खाने पीने का सामान भी समय-समय पर बांटते रहते थे।


पुत्री भी कर रही है रामकथा
अमरदान के तीन पुत्र थे। सबसे बड़े राजेश रामायणी, दूसरे विवेक शर्मा व तीसरे मुन्ना शर्मा हैं। राजेश्वरानंद की पुत्री अर्चना उपाध्याय भी अपने पिता की तरह रामकथा कहती हैं जबकि पुत्र गुुरुप्रसाद इस समय प्रधान बनकर गांव की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed