फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बैंक हड़ताल से 35 लाख का लेनदेन प्रभावित

बैंक हड़ताल से 35 लाख का लेनदेन प्रभावित

Wed, 09 Jan 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बैंक हड़ताल से 35 लाख का लेनदेन प्रभावित
उरई। बैंक यूनियन के केंद्रीय आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का असर जिले में भी दिखा। मंगलवार को कई राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से पंजाब नेशनल, इलाहाबाद, यूको बैंकें बंद रहीं वहीं एसबीआई सहित कई बैंकें खुली नजर आई। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। हड़ताल की वजह से ग्राहकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बैंक यूनियन के नेताओं का दावा है कि मंगलवार को बैंक बंदी से करीब 35 लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं एलआईसी व डाकघर के कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने की वजह से सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों, वेतन विसंगति, न्यू पेंशन स्कीम व अन्य लंबित समस्याओं को लेकर बैंक संगठन यूएफबीयू के कुल नौ में से दो संगठनों ने देश में दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। इसे लेकर जिले में बैंकों के साथ डाकघर व एलआईसी के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। बैंक बंदी से जहां जिले में करीब 35 लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ वहीं डाकघर व एलआईसी की बंदी से सभी सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


हड़ताल की वजह से बैंक, डाकघर व एलआईसी के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। नेशनल फेडरेशन आफ पोस्टल के बैनर तले डाक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। सुबह कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। संघ के सचिव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित में सरकार पुरानी पेंशन को लागू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे। वहीं पीएनबी बैंक के कर्मचारियों ने बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक यूनियन के नेता नारायण शरण मिश्रा ने कहा कि यह हड़ताल बैंक कर्मचारियों हितों को लेकर की गई है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से कर्मचारियों के हकों पर डाका डाला जा रहा है। बताया कि बैंक बंदी से जिले में करीब 30 से 35 लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इस दौरान सुशील वर्मा, अनिल मोदी, राम मोहन ,शिव कुमार त्रिपाठी, प्रियंका वर्मा, पुष्षा सोनी, दीपक वर्मा, कैलाश सैनी, रोहित पटेल, अशोक सोनी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed