{"_id":"5c855944bdec2213ee5d35ac","slug":"131552243012-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1191 बूथों पर पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1191 बूथों पर पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
उरई। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी पीके सिंह ने जिला महिला अस्पताल में बने बूथ और मुस्लिम बाहुल्य इलाके मोहल्ला गणेशगंज में बने पोलियो बूथ पर दवा पिलाकर किया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें 0 से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जानी है। यह अभियान महत्वपूर्ण है। अभियान में लगे अधिकारी व कर्मचारी पूरी तन्मयता से काम करें, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने कहा कि अभियान के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
आज बूथ दिवस के बाद सोमवार से डोर टू डोर अभियान चलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने कहा कि बूथ दिवस पर 1191 बूथों पर दवा पिलाई जा रही है। पांच साल तक के 2.17 लाख बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जो बच्चे आज दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें कल से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान महिला अस्पताल की सीएमएस डा. सुनीता बनौधा, डब्लूएचओ के एसएमओ डा. राजकृष्णा, डा. जितेंद्र, आरपी विश्वकर्मा, कुलदीप, राकेश तिवारी, मौलाना शकील बेग रहमानी, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। उधर डा. आंबेडकर समाजसेवी संस्था की ओर से जेल प्रतीक्षालय में पोलियो बूथ बनाकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान रामशरण जाटव, मनमोहन सिंह, अखिलेश, प्रशांत, रमेश, नादिमा, अंजू, सुरेश, अभिषेक आदि मौजूद रहे। इसी तरह अकबरपुर इटौरा में ग्राम प्रधान अमित द्विवेदी इतिहास ने दो बूंद पोलियो की ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।