{"_id":"5c3398a1bdec2256ca01eb09","slug":"131546885281-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड बर्दाश्त नहीं कर सकी पुलिया, छह माह में दो बार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड बर्दाश्त नहीं कर सकी पुलिया, छह माह में दो बार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद की हरिजन बस्ती के पास बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। यह पुलिया छह महीने पहले बनी थी लेकिन एक ओवरलोड ट्रक के निकलने के कारण पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे किसी तरह ठीक कराया गया था लेकिन रविवार को मिट्टी भरा एक ट्रैक्टर निकलने पर पुलिया फिर से ढह गई। जिससे ट्राली फंस गई। हालांकि हादसा बच गया। लोगों ने पुलिया को नए सिरे से बनाने की मांग की है।
बता दें कि मुहम्मदाबाद से बंधौली मार्ग पर करीब दो लाख की लागत से पुलिया का निर्माण करीब छह महीने पहले कराया गया था। पुलिया के बनने के बाद ही एक मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक निकल गया। इसके कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। तब प्रधान ने किसी तरह पुलिया को ठीक कराया था।
इसके बाद आवागमन शुरू हो गया, लेकिन रविवार को मिट्टी भरा एक ट्रैक्टर निकलने से पुलिया से ढह गई और ट्रैक्टर की ट्राली पुलिया में गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बाद में ट्रैक्टर ट्राली को बांधकर किसी तरह बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर ट्राली के गिरने से पुलिया बुरी तरह भरभरा गई।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यह पुलिया गांववालों की सहूलियत के लिए बनाई गई थी लेकिन ओवरलोड वाहनों के कारण यह पुलिया छह महीने में दूसरी बार ढह गई। हरिजन बस्ती के कालीचरन, रामाधार, शिवकुमार, कल्लू, विनोद आदि ने कहा कि पुलिया को नए सिरे से बनवाया जाए ताकि हम लोगों को लाभ मिल सके। प्रधान सुनीता देवी का कहना है कि यह पुलिया ओवरलोड वाहनों के चलते बर्बाद हो गई है। एक बार उन्होंने इसकी मरम्मत भी कराई थी लेकिन ओवरलोडिंग न रुकने के कारण यह दोबारा ढह गई।