{"_id":"5c2e5842bdec2256c73ed6f6","slug":"131546541122-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके से फटा ट्रांसफार्मर, 50 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके से फटा ट्रांसफार्मर, 50 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा (जालौन)। बबीना विद्युत उपकेंद्र पर लगे 10 एमवी के ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के चलते आग लग गई। ट्रांसफार्मर में धमाका होने से आसपास रहने वाले सहम गए। अगले ही पल ही फीडर ठप हो गए। जिससे करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पाकर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कराया।
गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे बबीना, अलीपुर, बरखेरा फीडर का 10 एमवी के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और फिर जोर का धमाका हुआ। जिस कारण तीनों फीडरों से जुड़े तकरीबन 50 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के कर्मचारियों में भी अफरा तफरी मच गई।
सूचना पाकर विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचने लगे और इंजीनियरों को बुलाकर फीडर की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। बिजली न होने से घरों में लगी पानी की मोटरें और नलकूप भी बंद हो गए। जिससे आसपास के गांव में पानी का भी संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से पानी के अलावा बच्चों की पढ़ाई का भी नुकसान होगा। एसडीओ का कहना है कि पूरी तरह से बिजली आपूर्ति सामान्य करने में तीन चार दिन का समय लग सकता है। दूसरे फीडरों से कटौती कर आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।