फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   120 people living in huts will be verified

Jalaun News: झोपड़ियों में रह रहे 120 लोगों का होगा सत्यापन

Sat, 13 Dec 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
120 people living in huts will be verified
आटा। जिला प्रशासन को रामकुंड पार्क में रहे रहे 120 से अधिक लोगों के कागजात संदिग्ध मिले हैं। यह लोग बीते कई वर्षों से जनपद में डेरा जमाए हुए थे। एसआईआर फार्म प्रक्रिया के दौरान इनके पास न तो वैध दस्तावेज मिले और न ही अद्यतन रिकॉर्ड उपलब्ध हो सका। इनके पास सिर्फ आधार कार्ड मिले हैं जिनमें झारखंड लिखा है। अधिकारियों का कहना है इनका सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन



शहर के रामकुंड पार्क के पीछे वर्षों से झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे लोग कबाड़ आदि का काम करते हैं। जिले में चल रहे एसआईआर फार्म प्रक्रिया के दौरान जब टीमें इनके पास पहुंची तो इनके पास वैध दस्तावेज नहीं मिले और न ही कोई ऐसा कागजात मिल सका जिससे स्पष्ट हो सके कि यह लोग कहां के हैं। इन लोगों के पास आधार कार्ड मिले हैं। सभी झारखंड के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की। सभी को झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे स्थित आटा थाना क्षेत्र की नवीन गल्ला मंडी में अस्थायी रूप से रखा गया है। प्रशासन ने मंडी परिसर में भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। महिलाओं और छोटे बच्चों की संख्या अधिक होने के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं। सभी की चिकित्सकीय जांच की जा रही है। हल्की बीमारी से पीड़ितों को मौके पर ही दवाएं दी जा रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी की पहचान और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed