फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   दिव्यांगों का मतदान प्रतिशत बढ़ाएगा आयोग का एप

दिव्यांगों का मतदान प्रतिशत बढ़ाएगा आयोग का एप

Sun, 24 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों का मतदान प्रतिशत बढ़ाएगा आयोग का एप
कोंच (जालौन)। कोई भी दिव्यांग मतदाता बनने या वोट डालने से न चूके, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने नई सुविधा शुरू की है। दिव्यांग मतदाता के रूप में अपना पंजीयन मोबाइल एप के जरिए चुनाव आयोग में करा सकता है। पंजीयन के बाद बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) दिव्यांग मतदाता से आकर संपर्क करेंगे।
विज्ञापन


उन्नति दिव्यांग संस्था के प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू ने बताया है कि इस मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें दिव्यांग के लिए अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं। आमतौर पर दिव्यांग मतदाता घर से मतदान केंद्र तक पहुंचने व इसके बाद लाइन में लगने की झंझट से बचने के लिए मतदान करने नहीं जाते हैं। दिव्यांग मतदाता अधिक संख्या में मतदान कर सकें, इसके लिए आयोग ने दिव्यांग मोबाइल एप लांच किया है।
विज्ञापन


एप में व्हील चेयर की डिमांड, नए दिव्यांग मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने का आग्रह, मतदान केंद्र की जानकारी, मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण करने के आग्रह के साथ नाम में अगर गड़बड़ी है तो उसमें सुधार करने का निवेदन भी किया जा सकता है। मोबाइल एप के जरिए दिव्यांग मतदाता द्वारा निवेदन भेजे जाने के उपरांत बीएलओ दिव्यांग मतदाता के घर पहुंच कर समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप पर जैसे ही आप किसी भी प्रकार का आग्रह या जानकारी देते हैं। चुनाव आयोग यह तय करेगा कि बीएलओ आपके घर पहुंच कर संपर्क करें। मतदान में आने वाली हर समस्या का समाधान करने की जिम्मेदारी बीएलओ की होगी। चुनाव आयोग का इस एप के लांच करने का मकसद है कि देश के दिव्यांग मतदाताओं का सही आंकड़ा एवं संख्या का डेटा सुरक्षित किया जा सके। फिलहाल चुनाव आयोग की इस पहल को दिव्यांग जन सराहना कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed