Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सबवे बनने से 15 गांवों के लोगों को होगी सहूलियत

सबवे बनने से 15 गांवों के लोगों को होगी सहूलियत

Tue, 12 Mar 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सबवे बनने से 15 गांवों के लोगों को होगी सहूलियत
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर करमेर रोड रेलवे क्रासिंग पर भूमिगत सबवे का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू हो गया। इसके चलते रविवार से क्रासिंग को आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस क्रासिंग के बनने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सहूलियत होगी, क्योंकि क्रासिंग बंद होने पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अधिकारियों का दावा है कि सबवे इस तरह डिजाइन किया गया है कि लोगों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन


बता दें कि रेलवे क्रासिंग के एक तरफ बसे मिनौरा, अजनारा, कुइया, लैकूपुर, करमेर, संदी, अकोढ़ी, तगारेपुर, पांडेपुर, बम्हौरी, जौराखेरा, सुनेहटा, ददरी, कहटा, अकोढ़ी गांव के लोगों को क्रासिंग बंद होने के कारण बेवजह खड़ा होना पड़ता है। यही नहीं कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। इस समय इस ट्रैक के दोहरीकरण का काम चल रहा है। डबल ट्रैक होने के बाद रेल ट्रैफिक बढ़ेगा तो सड़क पर जाम की स्थिति शुरू हो जाएगी। इससे निजात दिलाने के लिए रेलवे ने करमेर रोड क्रासिंग पर सबवे बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए इलाहाबाद की आहूजा कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया गया है। मंडलीय अभियंता एनएस यादव ने बताया कि रविवार से इस क्रासिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब इस ट्रैक पर 30 किमी के काशन आर्डर देकर ट्रेनें निकाली जा रही हैं। मंगलवार को कंट्रोल से ब्लाक लेने का प्रयास किया जाएगा। ब्लाक मिलने पर इस ट्रैक पर रिस्ट्रिक्टिक हाइट गाडर फंसा दिया जाएगा। गाडर लगने के बाद 14 सेगमेंट बाक्स लगाए जाएंगे। ये बाक्स इस तरह लगाए जाएंगे ताकि दोहरीकरण के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। यह काम इस हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिरे से दूसरे सिरे तक दिखेंगे वाहन
सबवे बनाने के साथ ही क्रासिंग के दोनों ओर 70-70 मीटर सड़क भी बनाई जाएगी। यह सड़क इस तरह डिजाइन की गई है कि एक तरफ से आने वाला भारी वाहन दूसरी तरफ से आने वाले वाहन को देख सके। भारी वाहन सड़क मार्ग को पांच से छह मीटर चौड़ा किया जाएगा। जबकि सबवे की ऊंचाई 4 मीटर होगी। किनारे पर रेलिंग लगाई जाएगी। कोशिश की जाएगी कि सबवे में पानी का भराव न हो, यदि हो भी जाता है तो एक तरफ पानी का चैंबर बना दिया जाएगा। इससे पंपिंग सेट से पानी बाहर निकाला जा सकता है।


यात्रियों को दिए गए वैकल्पिक मार्ग
उरई। करमेर रोड रेलवे क्रासिंग बंद होने से रेलवे ने फिलहाल यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग दिए हैं। इसमें रेलवे क्रासिंग 182 पर बने ओवरब्रिज से तथा इकलासपुरा रेलवे क्रासिंग 184 से आया जा सकता है। इसके अलावा रेलवे क्रासिंग 183 के पास बनी एक पुलिया के नीचे से भी छोटे वाहन व राहगीरों के लिए रास्ता दिया गया है, ताकि लोगों को ज्यादा दिक्कत न हो। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि मानसून के पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed