फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   एडीजी ट्रेनिंग ने किया पीटीसी का निरीक्षण

एडीजी ट्रेनिंग ने किया पीटीसी का निरीक्षण

Wed, 13 Feb 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
एडीजी ट्रेनिंग ने किया पीटीसी का निरीक्षण
कालपी। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पीसी मीना ने महेबा ब्लाक के ग्राम मगरौल में लगभग सौ करोड़ की लागत से बन रहे पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मगरौल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अफसरों व इंजीनियरों को निर्देश दिए कि भवनों व सड़कों के साथ ही परेड ग्राउंड का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन


मंगलवार को एडीजी ट्रेनिंग पीसी मीना, एसपी डा.अरविंद चतुर्वेदी के साथ दोपहर में मंगरौल स्थित पीटीसी परिसर में पहुंचे। उन्होंने परिसर के अंदर 600 जवानों के रहने के लिए तैयार बैरक के भवनों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार टाइप फोर के अफसरों के आवास देखे। प्रशासनिक भवन, चिकित्सालय, थानेदारों के 12 आवासों, सिपाहियों के 32 आवासों व शास्त्रागार भवन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एडीजी ने परेड ग्राउंड परिसर में सीसी व डामर की सड़कों एवं फायरिंग रेंज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन व सड़कों के साथ ही परेड ग्राउंड का कार्य जल्द पूरा करें। उन्होंने नवनिर्मित भवनों की सफाई व पूरे परिसर की साफ सफाई पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व ही सीएम व केंद्रीय गृह मंत्री पीटीसी का उद्घाटन करने आ सकते हैं। इसी के चलते लगातार उच्च अफसरों के निरीक्षण हो रहे हैं। इस दौरान सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, कार्यदायी संस्था पुलिस निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता संजीव सक्सेना, सहायक अभियंता मान सिंह, अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed