फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सीएमओ का निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण

सीएमओ का निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 02 Jan 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ का निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
कदौरा(जालौन)। सीएमओ अल्पना बरतरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। परिसर में फैली गंदगी को देख कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को दुरुस्त रखने एवं तीन स्वास्थ्यकर्मियों को अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब कर लिया। कहा कि दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिली तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



बुधवार को रुटीन निरीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्टोर रूम, प्रसव कक्ष व परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर परिसर में फैली गंदगी को देखकर प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक चक्र को जल्द दुरुस्त करने की हिदायत दी। वहीं धीरेंद्र कुमार, रमाकांत यादव सहित तीन स्वास्थ्य कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण का नोटिस दिया। इससे बाकी के कर्मियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ का कहना है कि काम के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके डॉक्टर प्रतिज्ञा प्रणामी, विनोद कुमार, आरके मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन



सीएमओ का निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण
गंदगी मिली, गैरहाजिर कर्मियों पर बिफरीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed