{"_id":"5c9a6d9dbdec2258a5432386","slug":"111553624477-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन लीकेज, घरों में पहुंच रहा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन लीकेज, घरों में पहुंच रहा दूषित पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। मोहल्ला हरीपुरा में बालाजी मंदिर के पास पानी की पाइप लाइन करीब एक वर्ष से लीकेज है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है बल्कि लोगों को दूषित पेयजल मिल रहा है। ऐसे में लोगों को बीमार होने का डर सता रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहल्लेवालों ने जिलाधिकारी से पाइप लाइन दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला हरीपुरा में बालाजी मंदिर के पास जल संस्थान की पानी की लाइन करीब एक वर्ष से लीकेज है। कई बार एसडीएम व जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद आज तक लीकेज को सही नहीं कराया गया है। मोहल्ले के सतेंद्र, सचिन, वीर सिंह, अखिलेश, रविंद्र कुमार, ललित, रामदास बताया कि इस मोहल्ले में अधिकांश दलित समुदाय के लोग निवास करते हैं।
शायद यही कारण है उनकी सुनवाई नहीं हो रही। लीकेज पाइप लाइन के चलते लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है। ऐसे में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इसके अलावा पाइप लाइन लीकेज होने से मोहल्ले के कई घरों में पानी भी नहीं पहुंच पाता है। लोगों का आरोप है इस संबंध में उन्होंने एसडीएम सहित जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत की। लेकिन आज तक पाइप लाइन दुरुस्त नहीं की गई। एक ओर जहां लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वहीं जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही से यहां लगातार सड़क पर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। अब लोगों ने जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर से मोहल्ले में लीकेज पाइप लाइन को दुरस्त कराएं जाने की गुहार लगाई है।